फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nawagarh mahotsav bundeli folk dance

नवागढ़ महोत्सव में बुंदेली लोकनृत्य ने बांधा समा

Wed, 17 Mar 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
nawagarh mahotsav bundeli folk dance
अरनाथ विधान करते श्रद्धालु। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। महरौनी विकासखंड में स्थित दिगंबर जैन प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में आचार्य प्रमुख सागर के शिष्य मुनि यागवेंद्र सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में जय निशांत भैया के निर्देशन में त्रिदिवसीय नवागढ़ महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान मूलनायक अरनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को 108 युगल इंद्रों द्वारा श्री अरनाथ महामंडल विधान संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच विधि विधान पूर्वक किया गया। इसमें अगाध श्रद्धा-आस्था, भक्ति नृत्य के साथ मंडल पर अर्घ्य समर्पित किए गए। इस दौरान मुनिश्री व माता ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। नवागढ़ महोत्सव में संभावना समिति सागर के कलाकारों द्वारा मनभावन लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान बुंदेली विधाओं और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने मिला। नृत्य, लोकगीत गायन की लाजवाब प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध लोकनृत्य बधाई की प्रस्तुति जैसे ही शुरू हुई, सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ‘नैना बंध लागे कहियो बाजू बंध लाने कहियो’ बुंदेलखंड के बधाई लोकनृत्य प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध नौरता लोकनृत्य (देवी स्तुति) की सुंदर प्रस्तुति को खूब सराहा गया। राजस्थानी लोकनृत्य काल वेलिया भी दर्शकों को खूब भाया। कलाकार रजनी दुबे, सेजल राजपूत, आकांक्षा सेन, महिमा, प्रियंका, गौरव, कपिल, मनोज, अमन, तुलसी की प्रस्तुति सराही गई। संभावना समिति सागर टीम के प्रभारी आशीष खटीक रहे। सांस्कृतिक आयोजन का संचालन डॉ. सुनील संचय ने किया। कलाकार रजनी दुबे खूब वाहवाही मिली। मड़ावरा के पाठशाला के बच्चों ने भी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर दिल्ली, ललितपुर, मैनवार गुढ़ा, महरौनी, मड़ावरा, ककरवाहा, नेकौरा, सोजना, टीकमगढ़, खरगापुर, कारीटोरन, हीरापुर, दमोह, शाहगढ़, घुवारा, समर्रा, अजनौर, सागर , छतरपुर आदि स्थानों से प्रमुख गणमान्य महानुभाव बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में नवागढ़ तीर्थक्षेत्र कमेटी, युवा जागृति संघ, महिला मंडल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते मड़ावरा की पाठशाला के बच्चे

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते मड़ावरा की पाठशाला के बच्चे- फोटो : LALITPUR

नवागढ़ महोत्सव में  लोकनृत्य प्रस्तुत करते कलाकार

नवागढ़ महोत्सव में लोकनृत्य प्रस्तुत करते कलाकार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed