फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nawagarh jinnabhishek

श्रद्धालुओं ने किया जिनाभिषेक, नृत्य ने मन मोहा

Tue, 16 Mar 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
nawagarh jinnabhishek
महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती बालिकाएं। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। महरौनी विकासखंड में स्थित दिगंबर जैन प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में आचार्य प्रमुख सागर ससंघ, मुनि यागवेंद्र सागर के सान्निध्य में जय निशांत के निर्देशन में त्रिदिवसीय नवागढ़ महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मंगलाष्टक, अभिषेक और पूजन के बाद अरनाथ मंडल विधान किया गया। मंडल विधान में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य समर्पित किए। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने पुरा वैभव के चित्र उकेरे। बालिकाओं के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटी बचाओ पर कविता प्रस्तुत की। शराब और नशे के त्याग पर ‘जीना है तो पापा शराब नहीं पीना’ विषय पर नृत्य की प्रस्तुति देकर शराब त्यागने का संदेश दिया। इस भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए अतिथियों ने बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद नवागढ़ वैभव पर चित्रकला-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने नवागढ़ स्थित पुरा वैभव पर चित्र उकेर कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नवागढ़ में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भी इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्देशक जय निशांत एवं संयोजक डॉ. सुनील संचय, किरण जैन बड़ागांव, शशि जैन ककरवाहा रहे। मुनि यागवेंद्र सागर ने अपने प्रवचन में कहा कि पुण्यशाली व्यक्तियों को ही तीर्थ स्थानों की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन

संघस्थ वीणा दीदी ने कहा कि जहां पर कर्मों का बंधन हो उसे वंदना कहते हैं। संतोष भैया ने कहा कि नवागढ़ में गुरुकुल की योजना बनना मील का पत्थर साबित होगा। द्रोणगिरि क्षेत्र के मंत्री भागचंद्र, गुढ़ा, महरौनी, मड़ावरा, ललितपुर, बड़ागांव, ककरवाहा, नेकौरा, सोजना, मैनवार, टीकमगढ़, खरगापुर, कारीटोरन, हीरापुर, दमोह स्थानों से मनोज बंगेला सागर, भजन सम्राट रूपेश जैन, सनत जैन, वीरचंद नेकोरा, राजकुमार चूना, पंडित मनीष संजू, सेठ नरेंद्र मैनवार समेत सैकड़ों की संख्या में आस्थावान उपस्थित रहे। महोत्सव में संगीत पुष्पेंद्र एंड पार्टी ककरवाहा ने दिया। महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को 108 युगल इंद्रों द्वारा अरनाथ महामंडल विधान का आयोजन संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच विधि विधान पूर्वक किया जाएगा। सोमवार को नवागढ़ महोत्सव में फूलचंद्र पुलिस उपाधीक्षक महरौनी, थानाध्यक्ष सोजना सत्य प्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और दर्शन लाभ लिया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार नवागढ़ महोत्सव में शामिल होंगे।

नवागढ़ में अरनाथ मंडल विधान में अर्घ्य समर्पित करते श्रद्धालु।

नवागढ़ में अरनाथ मंडल विधान में अर्घ्य समर्पित करते श्रद्धालु।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed