फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   National seminar in memory of national poet Maithilisharan Gupt from tomorrow

Lalitpur News: राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की स्मृति में राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से

Thu, 18 Sep 2025 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
National seminar in memory of national poet Maithilisharan Gupt from tomorrow
ललितपुर। उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान एवं नेहरू महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को महाविद्यालय में राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। देश के कई विद्वान, शिक्षाविद् एवं साहित्यकार इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन

तैयारी के संबंध में बुलाई गई बैठक में प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि आदिकाल से बुंदेलखंड की पावन भूमि पर अनेक विद्वानों, महाकवियों, भक्तों एवं वीरों ने जन्म लिया है। इसी शृंखला में राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय अपनी रचनाओं ने समाज का मार्गदर्शन किया। उनकी स्मृति में 19 एवं 20 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति प्रो मुकेश पांडेय भाग लेंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्र धर्म के संपादक, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ पवनपुत्र बादल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में विख्यात कवि पद्मश्री डॉ अवध किशोर जड़िया हरपालपुर, प्रो किशन यादव कुलपति तांत्याटोपे विवि. गुना, डॉ अमिता दुबे प्रधान संपादक उप्र. हिंदी संस्थान, अंजली गुप्ता (राष्ट्रकवि की पुत्रवधू), नूतन कहानी के संपादक सुरेंद्र अग्निहोत्री, डॉ बालमुकुंद मिश्र पटना, प्रो मुन्ना तिवारी, डॉ श्रीहरि त्रिपाठी बुंदेलखंड विवि. झांसी, प्रो राजेंद्र यादव, डॉ शशिकुमार सिंह सागर विवि., प्रो राजीव वर्मा अटल बिहारी वाजपेयी विवि. भोपाल, डॉ मनोज श्रीवास्तव आईएएस राज्य निर्वाचन आयुक्त मप्र, प्रो रमाकांत पांडेय निदेशक राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान भोपाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल सेवानिवृत आईएएस, डॉ मुक्तिनाथ झा लखनऊ, हरगोबिंद कुशवाहा उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ, डॉ नेहा मिश्रा जबलपुर, डॉ आशीष तिवारी छतरपुर, डॉ नीरज द्विवेदी उरई आदि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 सितंबर की शाम पांच बजे पद्मश्री डॉ अवध किशोर जड़िया के मुख्यातिथ्य में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 20 सितंबर को लोकगायक श्रीरामावतार शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। संगोष्ठी संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रबंधक प्रदीप चौबे, अध्यक्ष प्रबंध समिति शरद खैरा, उपाध्यक्ष विलास पटैरिया, उपमंत्री हरदयाल सिंह, प्रो आशा साहू, प्रो अनिल सूर्यवंशी, हिमांशधर द्विवेदी, डॉ सुधाकर उपाध्याय संयोजक, डॉ दीपक पाठक, डॉ अरिमर्दन सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ अनूप दीक्षित फहीमबख्श नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed