{"_id":"634af1b36b3b4425243cd6ca","slug":"narhat-pond-will-be-renovated-with-five-crores-lalitpur-news-jhs230983059","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से होगा नाराहट तालाब का जीर्णोद्घार, सिंचाई विभाग ने तैयार की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से होगा नाराहट तालाब का जीर्णोद्घार, सिंचाई विभाग ने तैयार की कार्ययोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नाराहट तालाब के जीर्णोद्घार के लिए सिंचाई विभाग ने करीब पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना में तालाब की पिचिंग का कार्य, तालाब से निकली कैनाल की लाइनिंग सहित स्ट्रक्चर का काम होना है। तालाब का जीर्णोद्घार हो जाने से सीपेज-लीकेज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
कस्बा नाराहट में प्राचीन तालाब है। यह तालाब इस क्षेत्र में रबी के सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। तालाब में पानी भरने की क्षमता 1.5 एमसीएम की है। इस बांध से पानी की निकासी के लिए दो छोटे गेट लगे हुए है। इसके साथ इस तालाब से दो नहरें दाईं नहर 1.2 किलोमीटर और बाईं नहर 600 मीटर की निकली हुई है। यह नहरें रबी के सीजन में चालू की जाती है। इस पानी से फसल की सिंचाई की जाती है। काफी पुराना तालाब हो जाने और रख-रखाव के अभाव में मानसून के मौसम में तालाब पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाता है। अब सिंचाई विभाग ने इस जीर्ण-शीर्ण हो रहे तालाब को सुधारने की जिम्मेदारी ली है। सिंचाई खंड ने इस तालाब के जीर्णोद्घार की करीब पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इस धनराशि से तालाब के ऊपर मिट्टी डालकर इसे ऊंचा किया जाएगा। तालाब की दोनों ओर की पिचिंग का कार्य, गेटों के पास सुधार कार्य सहित अन्य काय कराए जाएंगे। इसके साथ तालाब से निकली कैनाल करीब दो किलोमीटर केनाल को लीकेज-सीपेज से मुक्त करते हुए लाइनिंग का कार्य किया जाएगा। नाराहट तालाब के जीर्णोद्घार की तैयार की गई कार्ययोजना को शासन में स्वीकृति के लिए जल्द ही सिंचाई विभाग भेजेगा।
जीर्णोद्घार से बढ़ेगा सिंचाई का रकवा
कस्बा नाराहट में स्थित तालाब इस क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी है। कस्बा निवासी काफी लोग इस तालाब के पानी से खेतीबाड़ी को निर्भर है। अभी तक इस तालाब से करीब 210 एकड़ की भूमि सिंचित की जाती है। तालाब का जीर्णोद्घार हो जाने से इसका सिंचित क्षेत्र भी बढ़ेगा और लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
कस्बा नाराहट स्थित तालाब का जीर्णोद्घार करने के लिए पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्ययोजना को शासन स्तर पर मंजूरी मिलने और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद धनराशि आवंटित होने के बाद इस तालाब का जीर्णोद्घार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- इं. सलमान खान, सहायक अभियंता, सिंचाई खंड