फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   narahat amjhara road

नाराहट-अमझरा सड़क गड्ढों में तब्दील, राहगीरों का निकलना दूभर

Thu, 13 Aug 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
narahat amjhara road
कीचड़ में तब्दील नाराहट से अमझरा को जाने वाला रास्ता - फोटो : LALITPUR
डोगरा खुर्द/ललितपुर। कस्बा नाराहट से अमझरा घाटी तक सड़क खस्ताहाल है। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। जो श्रद्घालु अमझरा स्थित हनुमान जी के दर्शन करने जाते हैं, उन्हें ऊबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। जिस पर हल्के वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

अमझरा घाटी स्थित हनुमान का मंदिर सिद्घ क्षेत्र है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसमें नाराहट सहित कई गांव के लोग सुबह-शाम सिद्घ मंदिर में दर्शन करते हैं। लगभग बीस साल पहले जिला पंचायत द्वारा बनाईं गई थी। दो साल पहले जिला पंचायत द्वारा डेढ किलोमीटर सड़क की ही मरम्मत कराई गई थी लेकिन वह सड़क सिर्फ दो महीने ही चल सकी। वर्तमान में वह गड्ढों में तब्दील हो गई। क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क बनवाने की मांग करते चले आ रहे हैं, जिसे संज्ञान में लेकर जिला पंचायत द्वारा कच्ची सड़क का निर्माण कराया था। इस दौरान सड़क की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में जंगल के बड़े पत्थरों का उपयोग किया गया लेकिन इसकी लेबलिंग नहीं कराई। इससे नंगे पैर श्रद्धालुओं को आने-जाने में असुविधा हो रही है। लोगों को पांच किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
घाटी पर लगता मेला
बसंत पंचमी पर दस दिवसीय विशाल मेला अमझरा घाटी में लगता है। इसमें दूर दराज से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इसी सड़क से पहुंचते हैं। वर्तमान में सड़क खस्ताहाल अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अमझरा सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों का पैदल चलना दूभर हो गया है। वहीं, श्रद्धालुओं को भी चक्कर काटकर मंदिर पहुंचना पड़ता है।
ओमकार दुबे
-----
नाराहट अमझरा सड़क बनने से करीब चालीस गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल जाएगी। इस समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के बीच दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।
विक्रम शाह रावसाहब
----
नाराहट अमझरा सड़क पर सैकड़ों की संख्या वाहनों का आवागमन रहता है लेकिन रास्ता खराब होने से लोगों को निकलना मुश्किल भरा रहता है। कईं वर्षों से करीब तीन किलोमीटर की सड़क परेशानी का सबब बनी हुई है।

भूप्रताप सिंह प्रधान प्रतिनिधि गुढा मङावरा
----
यदि जिला पंचायत एक साथ पूरा पैसा दे दे तो करीब चालीस गांव लोगों को आवागमन में सुविधा हो जाएगी। एक किलोमीटर के लिए करीब सात लाख रुपये मिट्टी डालने के लिए आया था, जिसमें डेढ़ लाख रुपये का कार्य करवाया गया है। अवशेष काम बरसात निकलने के बाद सड़क पर गिट्टी व डस्ट डलवाई जाएगी।
अतुल निरंजन जिला पंचायत सदस्य नाराहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed