{"_id":"60bfc4088ebc3e0d951befaa","slug":"nahru-nager-power-station-lalitpur-news-jhs1966709168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल बाद तैयार हुआ नेहरूनगर बिजली घर, सप्लाई में समय लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल बाद तैयार हुआ नेहरूनगर बिजली घर, सप्लाई में समय लगेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तीन सप्ताह के इंतजार के बाद नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी बिजली आपूर्ति में राहत मिल जाएगी। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बेहतर और सही लोड के साथ सप्लाई हो सके ,इसके लिए नेहरू नगर में बिजली घर बनाया जा रहा है, जो कि नौ साल में बनकर तैयार हो पाया है। इस पर लोड भी देकर टेस्ट कर लिया गया है, अब कुछ तकनीकी कमियों को दूर किया जाना है।
जिले में पूर्व से करीब सत्तर हजार और सौभाग्य योजना में लगभग 70 हजार नए कनेक्शन होने पर वर्तमान में लगभग एक लाख 40 हजार बिजली कनेक्शनधारी उपभोक्ता हो गए हैं। उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही बिजली सब स्टेशनों पर ओवरलोड की स्थिति भी बनती जा रही है। वहीं, फीडरों की लंबाई 20 से 25 किलोमीटर तक होने से भी समस्या बनी हुई है। ऐसे में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा जनपद में नए सब स्टेशनों को बनाने की कवायद लगातार चल रही है। पूर्व में लगभग नौ वर्ष पहले राजीव गांधी ग्रामीण विद्युत विद्युतीकरण योजना के तहत सात नए सब स्टेशनों को मंजूरी दी गई थी, इनमें जाखलौन, मिर्चवारा, बंगरिया, बानपुर, पूराकलां व जखौरा बनकर तैयार हो चुके हैं और इनमें मिर्चवारा व बंगरिया एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हुए हैं, जिनसे बिजली सप्लाई भी शुरू हो चुकी है। लेकिन, नेहरूनगर बिजली सब स्टेशन बनने में कई तकनीकी व विभागीय समस्याओं के चलते इसके बनने में समय लग गया और अब नौ साल बाद यह बिजली सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। इसके फीडरों के लिए लाइनों का निर्माण भी हो चुका है, लेकिन अभी कुछ और तकनीकी कारणों के चलते इसके संचालित होकर इससे फीडरों की सप्लाई होने में करीब तीन से चार सप्ताह का समय और लग सकता है।
----
नेहरू नगर बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य, लाइन व ट्रांसफार्मर का कार्य पूरा हो चुका है। यहां की लोड देकर टेस्टिंग भी हो चुकी है। अगले माह के शुरूआत में बिजली घर संचालित होकर फीडर पर सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-अरविंद कुमार गौतम, उपखंड अधिकारी झांसी।