फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nahru nager pipe line shifted

साढ़े आठ सौ मीटर पाइप लाइन होगी शिफ्ट

Mon, 28 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
nahru nager pipe line shifted
नेहरू नगर पेयजल योजना के लिए ट्रक में से पाइप उतारती क्रेन मशीन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू नगर पेयजल योजना की लगभग साढ़े आठ सौ मीटर पाइप लाइन शिफ्ट की जा रही है। रेलवे ने इस पर होने वाले खर्च की राशि जल संस्थान को मुहैया कराई है। संस्थान ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ललितपुर रेलवे स्टेशन के समीप पुल के नीचे से नेहरू नगर के लिए पाइपलाइन निकली हुई है। इस पाइपलाइन से वार्ड नंबर तीन में पानी दिया जाता है। अब रेलवे इस क्षेत्र में नया पुल एवं पिलर आदि का काम कराना चाहता है। इसे ध्यान में रखकर रेलवे ने जल संस्थान से पाइपलाइन अन्य जगह से शिफ्ट करने के लिए कहा है। इस पर होने वाले खर्च की राशि करीब छह लाख रुपये अवमुक्त की है। इस पर संस्थान ने करीब साढ़े आठ सौ मीटर नए पाइपों की खेप नेहरू नगर में उतार दी है। इससे पाइप लाइन शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो गया है। उधर, ललितपुर पुनर्गठन पेयजल योजना (नेहरूनगर) के तहत मोहल्ला चांदमारी व नेहरू नगर में पहले से ही पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस पर करीब 46 करोड़ के खर्च होने का अनुमान है। जल निगम निर्माण इकाई द्वारा घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा 10 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट, एक हजार किलोलीटर सीडब्ल्यूआर, दो ओवरहैड टैंक जिसमें एक नेहरूनगर और एक दूसरी टंकी का चांदमारी में निर्माण किया जाना है। इससे शहर की करीब 40 हजार आबादी की प्यास बुझ सकेगी। यहां के लोग पिछले कई सालों से पेयजल की समस्या से जूझते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

नेहरू नगर में पाइप लाइन शिफ्ट की जा रही है। इसके अलावा जल निगम द्वारा ललितपुर पुनर्गठन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में नेहरू नगर सहित विभिन्न मोहल्लों की पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल सिंह, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed