फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nahru nager electric station, 35 village relief

नेहरूनगर बिजली घर संचालन से पैंतीस गांव को मिलेगी राहत

Wed, 16 Jun 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
nahru nager electric station, 35 village relief
ललितपुर। शहर में नेहरू नगर बिजली घर बन जाने से देवगढ़ व राजघाट के करीब 35 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा, तो वहीं गल्ला मंडी बिजली घर में दो ग्रामीण व एक शहरी फीडर कम होने से शहर के फीडरों पर ओवरलोड कम हो जाएगा। नेहरू नगर सब स्टेशन के संचालन के लिए सेकेंडरी वर्क्स के द्वारा कंपनी के माध्यम से देवगढ़ व राजघाट फीडर के लिए बचा हुआ लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है, जो दो सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है, जबकि नेहरूनगर फीडर का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में बाईपास मार्ग से किशोर संप्रेक्षण केंद्र के पीछे 33 केवी नया बिजली घर बनाया जा रहा है। जिसका सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है, यहां पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी रखा जा चुका है। यहां से तीन फीडर नेहरूनगर, देवगढ़ व राजघाट फीडर बनाए जा रहे हैं। जिनमें नेहरूनगर फीडर का काम पूरा हो चुका है और सेकेंडरी वर्क्स द्वारा विद्युत वितरण एवं मीटर विभाग के अधिकारियों की देखरेख में इस फीडर की टेस्टिंग भी कर ली गई है। जबकि राजघाट और देवगढ़ फीडर के लिए 11 केवी लाइन का काम तेजी से चल रहा है। जिसके करीब 10 दिन में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद यह सब स्टेशन पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार हो जाएगा और अगले माह जुलाई के पहले सप्ताह में ही इस नवनिर्मित बिजली सब स्टेशन से बनाए जा रहे तीनों नए फीडरों को बिजली आपूर्ति संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें नेहरूनगर मोहल्ला के लिए पूरे नेहरू नगर को अलग से बिजली सप्लाई हो सकेगी, जिससे एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी और आए दिन होने वाले फाल्ट आदि से राहत मिल जाएगी। वहीं राजघाट फीडर के करीब 24 गांवों को आए दिन होने वाले फाल्ट से राहत के साथ ही किसानों को भी फसल के सीजन में लाभ मिल सकेगा। वहीं देवगढ़ के करीब आठ से दस गांवों को राहत मिलेगी। ऐसे में नेहरू नगर का नया बिजली घर संचालन होने के बाद गल्ला मंडी स्थित 66 केवी बिजली घर से जुड़े देवगढ़ और राजघाट फीडर के साथ ही नेहरू नगर फीडर का लोड भी कम हो जाएगा। इससे शहरी क्षेत्र में भी लोड कम होने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन

----------
नेहरू नगर सब स्टेशन का लगभग नब्बे फीसदी से अधिक काम हो चुका है। देवगढ़ व राजघाट फीडर की 11 हजार केवी लाइनों के बिछाने का काम दस दिन के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। जबकि नेहरू नगर फीडर बनकर पूरी तरह से तैयार है और इसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है। जुलाई के पहले सप्ताह में नेहरूनगर सब स्टेशन के संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद कुमार गौतम, उपखंड अधिकारी सेकंडरी वर्क्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed