ललितपुर। बुन्देलखंड विश्वविद्यालय की कोविड-19 के कारण रुकी अवशेष परीक्षाएं मंगलवार को नेहरू महाविद्यालय ललितपुर केंद्र पर दो पालियों सुबह 8 से 11 एवं दोपहर 2 से 5 की अवधि में हुईं। दोनों पालियों में पंजीकृत 469 में से 443 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी एवं कुल 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
नेहरू महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 8 से 11 में एमए उत्तरार्द्ध (समाजशास्त्र), एमए उत्तरार्द्ध (हिंदी) एवं बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा हुई। इसमें प्रथम पाली में कुल 211 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 195 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी एवं 16 विद्यार्थी इन परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में बीए. तृतीय वर्ष हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इस पाली में कुल 258 विद्यार्थी पंजीकृत थे, 10 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दोनों पालियों में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में सहायक केन्द्राध्यक्ष के रूप में संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. आशा साहू, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल सूर्यवंशी सहयोग कर रहे हैं एवं परीक्षा संपादित कराने में डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. पराग कुमार, डॉ. शैलेन्द्र सिंह चैहान, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. बलराम द्विवेदी, डॉ. ओ.पी.चैधरी, कविता पैजवार, विवेक , पाराशर, फहीम बख्श, अंकित चौबे, धु्रव किलेदार, राजीव गोस्वाम, संजय शर्मा, रवि कुमार, श्रीपत सिंह, भरत सिंह, सहित समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।