{"_id":"63cae8d65f0def33f22dd0d3","slug":"na-lalitpur-news-c-11-1-27799-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक्सरे के लिए राेज 20 हजार रुपये खर्च कर रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक्सरे के लिए राेज 20 हजार रुपये खर्च कर रहे मरीज
Sat, 21 Jan 2023 12:47 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बदहाल है। आलम यह है कि अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन पांच महीने से खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों को बाहर निजी अस्पतालों में एक्सरे कराना पड़ रहे हैं। जिस पर मरीज रोज 20 हजार रुपये खर्च कर रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन मशीन को सही कराने की सुध नहीं ले रहा है।
जिला अस्पताल में हड्डी के मरीजों के प्रतिदिन लगभग 120 एक्सरे होते थे। अब डिजिटल एक्सरे मशीन के खराब होने से यह संख्या घटकर 55-60 रह गई है। प्रतिदिन लगभग 50 मरीज बाहर जांच कराने को मजबूर हैं। जहां पर 400 से 500 रुपये तक मरीजों को देने पड़ते हैं। वहीं कुछ मरीज तो बिना जांच के ही वापस हो रहे हैं।
जिला अस्पताल में एक एक्सरे मशीन चालू हालत में है, लेकिन उसमें माइनर फ्रैक्चर नजर नहीं आता है। इसके चलते प्रतिदिन लगभग 45 से 50 मरीजों को बाहर निजी एक्सरे जांच केंद्र पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। ऐसे में माइनर फ्रैक्चर के लिए बाहर अधिक दाम अदा कर एक्सरे कराना पड़ा। मशीन को ठीक कराया जाए।
- संतोष रैकवार
रिश्तेदार के पैर में दिक्कत होने पर दिखाने आया था। जहां पर चिकित्सक ने एक्सरे लिखा। डिजिटल एक्सरे न होने से बाहर चार सौ रुपये देकर कराना पड़ा।
- अजय कुमार
डिजिटल एक्सरे मशीन को सुधारने के लिए राशि का एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। राशि का भुगतान होते ही मरम्मत कराकर ठीक किया जाएगा।
- राजेंद्र प्रसाद, अधीक्षक, जिला अस्पताल पुरुष