{"_id":"575b17474f1c1b8c1b9c51c9","slug":"municipality-chairman-cleaning-mosques-viewed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अध्यक्ष ने देखी मस्जिदों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अध्यक्ष ने देखी मस्जिदों की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
masjid nireschn, lalitpur news
- फोटो : amar ujala
ललितपुर। रमजान माह के पहले शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष ने नगर क्षेत्र की समस्त मस्जिदों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखी।
नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने मुहल्ला घुसयाना में जामा मस्जिद, गोविंद नगर में नूरी मस्जिद, नदीपुरा में बरियावाली मस्जिद व हम्मालान मस्जिद, सदनशाह की मस्जिद, जिला अस्पताल के पास स्थित मस्जिद, चौबयाना में बाबाघाट की मस्जिद समेत नगर क्षेत्र में स्थित सभी मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोजेदारों से मस्जिदों में नमाज के पूर्व साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
पालिका अध्यक्ष ने स्वास्थ्य नायकों व मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को नालियों की साफ-सफाई, कचरे का निस्तारण, कूडे़ का उठान दोनो पालियों में करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर गोविंदनगर के पूर्व पार्षद सरफराज खां, सदनशाह के पार्षद मुस्तफा खां, पूर्व पार्षद अब्दुल रहमान उर्फ कल्ला, अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामकुमार लवानियां व दिनेश कुमार बिरौनिया आदि उपस्थित रहे।