{"_id":"67cde35b122c39c1390fd395","slug":"municipal-hospital-could-not-be-started-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-131173-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नहीं शुरू हो सके नगरीय अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नहीं शुरू हो सके नगरीय अस्पताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विभिन्न मोहल्लों में उपचार की सुविधा के लिए तीन अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किए जाने थे। लेकिन चिकित्सक न मिलने से अस्पतालों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।
इन अस्पतालों में सामान्य जांच व प्राथमिक उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। इससे नगरवासियों को मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों में नहीं जाना होगा। घर के पास ही उपचार मिल सकेगा। लेकिन, तीन माह बाद भी अब तक अस्पतालों का संचालन शुरू नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सक की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 18 मार्च को साक्षात्कार होगा, इसमें चिकित्सक मिलने की संभावना है। इसके बाद अस्पताल खोले जाएंगे।