फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MP border seal in lalitpur

मध्यप्रदेश की सीमा सील

Wed, 25 Mar 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
MP border seal in lalitpur
जिले की सीमा पर मुस्तैद पुलिस के जवान - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा/ महरौनी। जनपद की मध्य प्रदेश से लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसमें थाना मदनपुर और गिरार बार्डर शामिल हैं। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। इसी तरह थाना महरौनी के अंतर्गत भी मध्यप्रदेश की सीमा को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। इसमें लोगों की आवाजाही को रोका जा रहा है, ताकि लोग एक- दूसरे के संपर्क में न आएं। इसलिए बार्डर पर सीमाओं का सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने लोगों को घरों में रहने व भीड़ से दूर रहने का आग्रह किया है। मड़ावरा में भी कोरोना वायरस से बचाव हेतु लोगों को सावधान किया गया है। सड़कों पर कम लोग नजर आ रहे हैं। व्यापारियों के साथ भी बैठकें की जा रही हैं, ताकि बाजार बंद के दौरान कालाबाजारी न हो। व्यापारियों ने देशहित में निष्ठा के साथ काम करने की बात कही है। जिलाधिकारी ने अन्य जनपदों से आने वाली बसों पर रोक लगा दी है। प्राइवेट वाहनों को अपरिहार्य परिस्थितियों में ही बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जनता की सुविधा के लिए सिर्फ फल, सब्जी, दूध, किराना और दवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। इन दुकानों पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed