फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Motorists sensitized; 109 vehicles challaned.

Lalitpur News: वाहन चालकों को किया गया जागरूक, 109 वाहनों का चालान

Wed, 22 Jul 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Motorists sensitized; 109 vehicles challaned.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यातायात पुलिस ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। बारिश के मौसम को लेकर पुलिस ने वाहन चालकों को हाई बीम व लो बीम के बारे में जागरूक किया।

यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने बताया कि हाई बीम की तेज रोशनी हवा में गिर रही बारिश की बूंदों से टकराकर परावर्तित हो जाती है। जिसके कारण सामने से आ रहे वाहन चालक की आंखों के सामने रोशनी की एक सफेद दीवार जैसी बन जाती है। जिससे सामने देखना और मुश्किल हो जाता है, और दुर्घटना हो जाती है। जबकि लो बीम की रोशनी नीचे सड़क की तरफ झुकी होती है। इससे पानी से भरे गड्ढों, रास्तों और सड़क की मार्किंग को साफ-साफ देखने में मदद मिलती है। यदि बारिश बहुत तेज है और धुंध छाई हुई है, तो लो बीम के साथ फॉग लाइट्स का प्रयोग करें। यह लाइटें सड़क के ठीक आगे के हिस्से को अच्छे से रोशन करती हैं। यातायात पुलिस द्वारा, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया । बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। इस दौरान चेकिंग अभियान में 109 वाहनों के चालान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed