{"_id":"69ed298716f74450dd01420a","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-speeding-car-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155376-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मकान निर्माण का सामान लेने के बाद कस्बा मड़ावरा से लौटते समय शुक्रवार की शाम मेहरबान (30) निवासी ग्राम सैदपुर की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया और झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे उमेश ने बताया कि शुक्रवार को उसका चाचा मेहरबान मकान निर्माण का सामान लेने के लिए बाइक से कस्बा मड़ावरा बाजार गए थे। यहां से शाम को वह घर लौट रहे थे। अभी वह कस्बा मड़ावरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने ललितपुर मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ललितपुर में चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक चार भाई-तीन बहनों में छोटा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती किसानी करता था। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।