फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.

Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sun, 21 Jun 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.
थाना मदनपुर के ग्राम भौंती व पहाड़ी के बीच हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ससुराल में आयोजित शादी कार्यक्रम से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक 50 वर्षीय सोबरन सिंह निवासी ग्राम तालगांव कोतवाली सदर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

मृतक के छोटे भाई राम सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई सोबरन सिंह 18 जून को अपनी पत्नी अशोक कुमारी के साथ बाइक से मध्य प्रदेश के जनपद सागर के ग्राम पिपरिया में भतीजे के शादी कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए गए थे। शादी होने के बाद 19 जून को उसका भाई सोबरन अकेला ही घर लौट रहा था। थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम भौती और पहाड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी महरौनी रेफर किया गया। महरौनी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed