{"_id":"5eb6d9ea8ebc3e90b014644d","slug":"motor-is-damage-two-days-water-problem-taldehate-news-jhs166353587","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों मोटर खराब, दो दिन से ठप है पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों मोटर खराब, दो दिन से ठप है पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
हैंडपंप पर पानी भरते लोग
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। गर्मी के आते ही नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। माताटीला बांध में लगी पानी की दोनों मोटर खराब होने से दो दिन से नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इससे हाहाकार मचा हुआ है। पानी लेने के लिए हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। इससे लोगों में रोष है।
नगर में पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी जल संस्थान की है। लेकिन, पिछले कई वर्षों से करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नगर की पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। जनता बूंद- बूंद के लिए परेशान हो रही है। कभी पाइप लाइन फटने तो, कभी बिजली आपूर्ति ठप होने और कभी मोटर जलने की बात कहकर जल संस्थान जनता को पानी उपलब्ध कराने के नाम पर पल्ला झाड़ लेता है।
माताटीला बांध से तालबेहट में पानी लाने के लिए माताटीला बांध में मोटरेेें लगी हैं। बृहस्पतिवार को एक मोटर खराब हो जाने के बाद दूसरी मोटर से काम लिया जा रहा था, परंतु वह भी खराब हो गई। एक साथ दोनों मोटर खराब होने से नगर की पेयजल आपूर्ति पटरी से उतरी गई। इससे नगर में हाहाकार मच गया। सुबह से ही हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। बच्चों और महिलाओं की लाइन लग गई। लोगों का आरोप है कि पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु अबतक उनकी समस्या का निदान न हो सका। इससे लोगों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
नगर की पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु समस्या का स्थाई समाधान न हो सका।
- रामू खटीक सभासद, वार्ड नंबर दो
गर्मी शुरू होते ही जल संस्थान की पूरी व्यवस्था ठप हो जाती है। जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
- महेश अग्निहोत्री, रामलीला मैदान
कोरोना के कारण एक-दूसरे के घर से पानी लेने में लोग संकोच कर रहे हैं। हैंडपंपों पर भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
- राजू राय, पीएनबी बैंक के सामने
हर बार की तरह इस बार भी जल संस्थान मोटरें जलने की बात कर जनता को बेवजह गुमराह कर रहा है। जल संस्थान को अतिरिक्त मोटरों की व्यवस्था करना चाहिए।
- आशाराम रायकवार
गर्मी आने से पूर्व ही विभागीय अधिकारियों को व्यापक कार्ययोजना बनाते हुए अतिरिक्त मोटरों की व्यवस्था करना चाहिए। ताकि, गर्मी में पानी के लिए परेशानी न हो।
- अनवर खां, निवासी पुराना बस स्टैंड
इस समय लोग घरों से बाहर निकलने में असुविधा महसूस कर रहे हैं। जल संस्थान पानी की आपूर्ति नहीं कर लोगों को बाहर निकलने के लिए बाध्य कर रहा है।
- राजेंद्र शर्मा, सिविल लाइंस
नगर में इस बार पेयजल आपूर्ति ठप होने के बारे में मुझे जानकारी नहीं हैं। इस बार नगर में जल संस्थान ही टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कर रहा है।
- पंकज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी
मोटर का स्टार्टर खराब हो गया है। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। रविवार को आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता-जल संस्थान