फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   More than fifty percent left the exam on the second day also

Lalitpur News: दूसरे दिन भी पचास फीसदी से अधिक ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 25 Aug 2024 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
More than fifty percent left the exam on the second day also
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा दूसरे दिन शनिवार को दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच आठ केंद्रों पर संपन्न हुई। पचास फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में पंजीकृत 6288 के सापेक्ष 3111 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3237 अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरे के बीच हो रही परीक्षा की निगरानी जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के जरिये की जाती रही।
सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों पर जुटने शुरू हो गए थे। परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली गई। कोई भी प्रतिबंधित वस्तु अंदर नहीं ले जाने दिया गया। पहले दिन जन्मतिथि में हेरफेर कर परीक्षा देने के प्रयास में एक युवक के पकड़े जाने के बाद अधिकारियों ने अभिलेखों की गहनता और बारीकी से जांच-पड़ताल की। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में पंजीकृत 3144 के मुकाबले 1535 उपस्थित रहे और 1609 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 3144 अभ्यर्थियों के मुकाबले 1516 उपस्थित और 1628 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान स्थिति का जायजा लेते रहे। स्थानीय खुफिया इकाई सहित सर्विलांस टीम सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
परीक्षा - पंजीकृत अभ्यर्थी - उपस्थित - अनुपस्थित
प्रथम पाली - 341 - 1535 - 1609
द्वितीय पाली - 341 - 1516 - 1628
योग - 6288 - 3111 - 3237
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed