फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Morbi bridge broken due to failure of Gujarat government: Khabri

गुजरात सरकार की नाकामी से टूटा मोरबी पुल: खाबरी

Fri, 04 Nov 2022 09:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Morbi bridge broken due to failure of Gujarat government: Khabri
ललितपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि गुजरात में सरकार की नाकामी से मोरबी पुल टूटने की घटना हुई है। पुल मरम्मत का ठेका घड़ी बनाने वाले को दिया गया। यदि थर्ड पार्टी ने पुल का काम कराया तो इसमें कमीशन खोरी से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में अध्यक्ष से लेकर सभासद पद पर प्रत्याशी को पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाएगा। वह चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को उतारेंगे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में दहशत का माहौल बना दिया गया है। यदि कोई सरकार के विरोध में बात करता है तो उसके दरवाजे पर बुल्डोजर पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के पास कोई फार्मूला नहीं है। जीएसटी से हर चीज महंगी हो रही है लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए पार्टी का एजेंडा तैयार हो रहा है। जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सप्ताह में दो दिन लखनऊ में और बाकी दिनों में जनपदों का दौरा करेंगे। इस दौरान पुराने लोगों को भी पार्टी में शामिल कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश सचिव मनीराम, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, राहुल रिछारिया मौजूद रहे।

निकाय चुनाव के परिणाम तय करेंगे फेरबदल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम तय करेंगे कि संगठन में कहां बदलाव की जरूरत है। सक्रिय लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा और जो पदाधिकारी मन से काम नहीं कर रहे उन्हें बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed