फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Moong crops are on the verge of drying up due to unannounced power cuts

Lalitpur News: अघोषित बिजली कटौती से मूंग की फसलें सूखने की कगार पर

Fri, 16 May 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Moong crops are on the verge of drying up due to unannounced power cuts
- मात्र छह से सात घंटे ही मिल रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा (ललितपुर)। बिरधा पावर हाउस अंतर्गत खितवास फीडर पर किसानों को 24 घंटे में मात्र 6 से 7 घंटे बिजली मिलने के कारण खेतों में मूंग की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने हाइब्रिड मूंग का बीज लेकर अपने खेतों में बाेया और कीटनाशक दवा डाली, जिस पर हजारों रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण किसान मूंग में पानी नहीं दे पा रहे हैं। जिस कारण से फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि उपकेंद्र पर अधिकारियों को फोन लगाते हैं लेकिन फोन नहीं उठाते। जिससे समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पर्याप्त बिजली देने की मांग की। जिससे मूंग की फसल में पानी दिया जा सके।
विज्ञापन

000000

फोटो-34
लाखों रुपये की लागत लगाकर हमने मूंग की फसल बोई थी, लेकिन सप्लाई कम मिलने के कारण फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे मूंग का फूल एवं फलियां सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।- गोकुल प्रसाद कुशवाहा किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
फोटो-35

खितवास फीडर पर केवल 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे मूंग की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। विद्युत विभाग के कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। -अरविंद कुशवाहा, किसान बिरधा
00000
फोटो-36

पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण अपने खेतों में पानी नहीं दे पा रहे हैं। जिससे हमारी फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। -भरत कुशवाहा, किसान
000000
फोटो-37
बिजली विभाग किसानों से सामंजस्य बनाकर बिजली की आपूर्ति करें। जिससे मूंग की फसल में समय से पानी मिल सके और किसान बर्बाद होने से बच जाए। -जगदीश कुशवाहा, किसान नेता

0000ि
खेतों में सिंचाई के मद्देनजर 10 घंटे सप्लाई दी जा रही है, किस क्षेत्र में बिजली कम मिल रही है। इसकी जानकारी कर सुधार कराया जाएगा।-सूरजभान सिंह एसडीओ पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed