{"_id":"66b9136aaba65339ea0eb974","slug":"monkeys-create-havoc-on-ohe-line-of-jhansi-bhopal-track-kushinagar-express-stood-for-one-and-a-half-hour-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-119170-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: झांसी-भोपाल ट्रैक की ओएचई लाइन पर बंदरों का उत्पात, डेढ़ घंटे खड़ी रही कुशीनगर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: झांसी-भोपाल ट्रैक की ओएचई लाइन पर बंदरों का उत्पात, डेढ़ घंटे खड़ी रही कुशीनगर एक्सप्रेस
विज्ञापन
- 1:40 मिनट तक ठप रही बिजली आपूर्ति, बीना से पहुंची टीम ने की मरम्मत तो बहाल हुआ यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/जाखलौन। झांसी-भोपाल रेलवे ट्रैक पर धौर्रा और मुहासा स्टेशन के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन पर रविवार को बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। इससे सुबह 8:02 पर ओएचई लाइन टूट गई और 1:40 मिनट तक यातायात ठप हो गया। इस दौरान कुशीनगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक धौर्रा स्टेशन पर खड़ी रही।
वहीं, तीन मालगाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं। बीना से पहुंची टीम ने लाइन को जोड़ा तब जाकर सुबह 9:42 बजे पर इस ट्रैक पर यातायात बहाल हो सका। अन्य ट्रेनों को तीसरी लाइन से गुजारा गया। मौके पर तीन बंदरों के जले हुए शव भी मिले हैं।
-- -- -- -- -- -- -
झांसी-भोपाल ट्रैक पर ओएचई लाइन टूटने से यातायात प्रभावित हुआ था। इसे दुरुस्त कर लिया गया है।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी रेल मंडल