{"_id":"65d3c343862be652ff0a688b","slug":"money-deposited-in-someone-elses-account-electricity-connection-disconnected-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110609-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दूसरे के खाते में जमा कर दी धनराशि, काटा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दूसरे के खाते में जमा कर दी धनराशि, काटा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन (ललितपुर)। विद्युत विभाग के बिल वितरक की लापरवाही तीन किलोवाट के कनेक्शन धारक को भारी पड़ गई। आरोप है कि करीब दो साल पहले विभाग की ओर से जो बिल दिया गया था, उसे उसने जमा कर दिया, लेकिन जब रसीद चेक की गई तो किसी दूसरे कमलेश के खाते में पैसा जमा था। विभाग ने बकायेदारी जमा न करने पर उसका कनेक्शन काट दिया। पीड़ित ने अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
महरौनी के लुहरयाना निवासी कमलेश झा मंडी रोड पर वेल्डिंग की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता था। इसके लिए उसने विद्युत विभाग से कनेक्शन लिया था, जिसकी संख्या 2022778-244094 है। उसने बताया कि विभागीय कर्मी ने जो बिल दिए, उसका उसने 13,150 रुपया दो बार में जमा कर दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद टीम ने बकाया जमा न करने की बात कहकर उसका कनेक्शन काट दिया। उसने बिल जमा की रसीद दिखाई तो उसमें राशि कमलेश नाम के खाता संख्या 781724962922 में जमा थी।
उसने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है, इस कारण उसने कनेक्शन नंबर पर कभी गौर नहीं किया। दो साल से वह उपखंड कार्यालय जाकर बिल सुधरवाने की मांग करते आ रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दुकान पर तालाबंदी हो गई है। इससे वह बेरोजगार हो गया है। उसने जिलाधिकारी से बिल सुधरवाने और कनेक्शन जोड़वाने की मांग की है। एसडीओ उपखंड कार्यालय आरपी सिंह का कहना है कि बिल का भुगतान ऑनलाइन हुआ, इसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।