{"_id":"678024195e1bf984c40dad01","slug":"money-being-charged-for-delivery-in-chc-bar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-127323-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीएचसी बार में प्रसव के लिए वसूले जा रहे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीएचसी बार में प्रसव के लिए वसूले जा रहे पैसे
विज्ञापन
- वीडियो में तीमारदारों ने लगाया आरोप, बोले - बाहर से भी दवाइयां लाने को कहा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा/ललितपुर। ब्लॉक बार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। तीमारदारों ने वीडियो में यह आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में अन्य अव्यवस्थाओं का भी जिक्र किया है। वहीं, सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने वीडियो की जांच कराए जाने की बात कही है।
वायरल वीडियो में बात कर रहे लोग ने स्वयं को प्रसूताओं का परिजन बता रहे हैं। इसमें अस्पताल कर्मियों पर प्रसव के नाम पर पैसे लेने की बात कही गई है। साथ ही प्रसूताओं को मेन्यू के आधार पर भोजन न देने की बात कही जा रही है। यही नहीं दवाइयां तक बाहर से मंगाने के आरोप लगाए हैं।
वीडियो में बोले परिजन... नहीं दिया तो कर्मी उल्टा सीधा कर देंगे
ग्राम बछरावनी निवासी खूब सिंह ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद एक मैडम ने चार सौ रुपये ले लिए। दूसरे ने तीन सौ रुपये लिए। दवाइयां भी बाहर से मंगाई गई हैं। एक महिला ने बताया कि शौचालय पर ताला लगा हुआ है। बाहर जाना पड़ रहा है। अधिक परेशानी हो रही है। दूसरे वीडियो में खाना और नाश्ता नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। बताया कि पैसे लेने वाले को पहचान लेगे। एक ने चार सौ रुपये लिए, दूसरे ने तीन सौ रुपये और तीसरी कर्मचारी ने सौ रुपये लिए हैं। पैसा क्यों देते हो, इस पर कह रहे है कि न देने पर उल्टा सीधा कर देंगे। इसलिए दे देते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
तालबेहट सीएचसी में हटाया जा चुका है सुरक्षाकर्मी
पिछले माह सीएचसी तालबेहट में नसबंदी के लिए पैसे लेने का आरोप लगा था। एडी हेल्थ ने मामले की जांच की तो पैसे लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद सुरक्षाकर्मी को हटाया गया था। इसके बाद सीएचसी बिरधा में भी नसबंदी में पैसे लेने का मामला सामने आया था। यहां जांच की जा रही है।
मामले की जानकारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ