फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mom, Dad, please forgive me, I am not able to live anymore...

Lalitpur News: मम्मी, पापा माफ कर देना, मैं जिंदा नहीं रह पा रहा हूं...

Wed, 09 Jul 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mom, Dad, please forgive me, I am not able to live anymore...
जहर खाकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की वजह
विज्ञापन

- एक लड़की सहित चार पर लगाया उकसाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सुसाइड नोट में मम्मी, पापा और सभी परिवार सदस्य माफ कर देना, मैं जिंदा नहीं रह पा रहा हूं...लिखकर युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में युवक ने एक लड़की और उसके तीन परिजनों को आत्महत्या के लिए उकसाने की बात लिखी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर लड़की सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि सोमवार को उसका 23 वर्षीय पुत्र बाइक से दुकान का सामान लेने बाजार गया था। इसके बाद जब वह वापस लौटकर आया तो लड़खड़ा रहा था। ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने जहर खा लिया। वह तत्काल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसके पुत्र की मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पुत्र बीकॉम तक पढ़ा था और उसकी दोस्ती मोहल्ले की ही एक लड़की से थी। दोनों के बीच आपस में फोन पर बातचीत होती थी। इस बात को लेकर लड़की के घरवाले पिता, मौसा, मौसी उसके पुत्र को डराते, धमकाते थे। 5 व 6 जुलाई को लड़की और उसके पिता, मौसा व मौसी ने उसके पुत्र को प्रताड़ित किया, धमकी देकर घर बुलाया था। यहां उसके पुत्र के फोन से इंस्टाग्राम पर लड़की को अभद्र व गंदे संदेश भेज दिए। इसके बाद उसका स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी दी। यह भी कहा था कि उनकी पुलिस व पत्रकारों में काफी जान पहचान है। वह लोग उसको फंसा देंगे। यह लोग उसके पुत्र को कहीं भी रोककर गाली गलौज कर अपमानित करते थे। आरोपियों की प्रताड़ना के चलते ही उसके पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक युवक के पास से एक दो पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने आत्महत्या करने का कारण और अंत में लिखा कि मम्मी, पापा और सभी परिवार सदस्य माफ कर देना, मैं जिंदा नहीं रह पा रहा हूं। आप लोगों को कुछ भी बात नहीं बताई, इसके लिए माफ कर देना। लेकिन इन लोगों को सजा जरूर दिलवाएं। इसके साथ ही आत्महत्या के लिए लड़की, उसके पिता और मौसा, मौसी को मजबूर करने की बात लिखी। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर लड़की और उसके पिता सहित मौसा, मौसी के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

-------
...वह गर्लफ्रेंड व बॉयफ्रेंड थे यह बात बस, अब बात नहीं करूंगा
मरने से पूर्व युवक ने लिखे सुसाइड नोट में बताया कि लड़की उससे बात करती थी। वह गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड थे बस, अब से बात नहीं करूंगा, न ही मतलब रखूंगा। लेकिन इन लोगों ने एक नहीं मानी और अपनी बेटी को भी कुछ नहीं बोला था, गलत ठहराया हो ऐसा कुछ भी नहीं किया। सुसाइड नोट में युवक ने यह भी लिखा कि जब आरोपी उसे अपने घर पर बैठाए थे तो जबरन एक पत्र लिखवाया। जिस पर उससे हस्ताक्षर भी कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आशा करता हूं, इन लोगों को सजा मिले
सुसाइड नोट में युवक ने लड़की और उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बातें लिखीं। साथ ही चारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। यह भी लिखा कि उसके द्वारा गलत कदम उठाने के पीछे की वजह यही सब है। इन्हीं चार लोगों को सजा दिलाई जाए। इसके बाद चारों के नाम लिखे और अंत में लिखा कि आशा करता हूं, इन लोगों को सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed