फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MNREGA target to plant 25.41 saplings

Lalitpur News: मनरेगा को 25.41 पौधे लगाने का लक्ष्य

Thu, 18 Jan 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
MNREGA target to plant 25.41 saplings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मनरेगा विभाग को सभी ब्लॉक के 415 ग्राम पंचायतों में इस वर्ष 25.41 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। मनरेगा विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों को पौधा रोपण करने की जगह चिह्नित करने और मृदा कार्य के निर्देश दिए हैं। ये पौधे राजकीय भूमि, परिसर, कृषि भूमि सहित अन्य जगहों पर रोपित किए जाएंगे।
कुल छह ब्लॉकों में 415 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों को हरा-भरा रखने के लिए शासन प्रतिवर्ष पौधारोपण का लक्ष्य देता है। इसमें सभी सरकारी विभाग शामिल रहते हैं। इस वर्ष मनरेगा विभाग को 25.41 लाख पौधे रोपित करवाने का लक्ष्य मिला है। विभाग इन पौधों को ग्राम पंचायतों के तालाबों, राजकीय भूमि, परिसर, कृषि भूमि सहित अन्य जगहों पर रोपित करवाएगा। मनरेगा विभाग ने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों को पत्र जारी किया है। जॉबकार्ड धारक श्रमिकों से गड्ढा कराने को कहा गया है। गड्ढे का आकार, चौड़ाई व गहराई को मानक के अनुसार रखने के निर्देश हैं। पौधे वन विभाग से लिए जाएंगे। अधिकांश पौधे फलदार व छायादार रहेंगे।
विज्ञापन

--------
इस वर्ष विभाग को 25.41 लाख पौधरोपण का लक्ष्य शासन से मिला है। ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। पौधरोपण के लिए जगह चिह्नित व गड्ढा करने के निर्देश दिए गए हैं। रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed