फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MLA gave certificates of relief amount to farmers

Lalitpur News: विधायक ने किसानों को दिए राहत राशि के प्रमाणपत्र

Wed, 02 Oct 2024 03:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
MLA gave certificates of relief amount to farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदर तहसील में 92 गांव के 8633 किसानों को चार करोड़ 89 लाख रुपये की रकम उनके खातों में पहुंचाई गई। सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
अतिवृष्टि से बर्बाद फसल की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार ने पहली किस्त के रूप में 45 करोड़ की राहत राशि आवंटित कर दी है, जिसमें 15 करोड़ की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा रही है। सदर तहसील में सदर विधायक एवं उप जिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप ने तहसील के 92 ग्रामों के 8633 किसानों को चार करोड़ 89 लाख 63 हजार रुपये की सहायता राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि विगत दिनों अतिवृष्टि से किसानों को काफी क्षति पहुंची है। सरकार पूर्ण संवेदनशील है। अतिवृष्टि होने के कुछ ही दिनों में किसानों के खातों में राहत राशि पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने पूरे जनपद का सर्वे कराया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार से राहत राशि के तौर पर 120 करोड़ रुपये मांगे गए हैं, जो जल्द उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान दुर्घटना योजना तथा कृषक हितैषी सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार अन्नदाताओं के कल्याण के लिए पूरी तरह तत्पर है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed