फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MLA enraged after seeing chaos and dirt in medical college

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था और गंदगी देख भड़के विधायक

Thu, 13 Jun 2024 04:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
MLA enraged after seeing chaos and dirt in medical college
ललितपुर। बुधवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्य द्वार पर खड़े आड़े-तिरछे वाहनों के चलते उनका अंदर घुसना ही मुश्किल हो गया। गेट पर ही गंदगी पड़ी नजर आई तो दवा वितरण कक्ष में पंखों की कमी मिली।
विज्ञापन

सदर विधायक को गेट पर ही बेतरतीब खड़े वाहन नजर आए। मरीजों और तीमारदारों का अंदर जाना मुश्किल हो रहा था। दवा वितरण कक्ष के पास स्थित गेट पर जलभराव व गंदगी नजर आई। दवा वितरण कक्ष में खिड़की के सामने कतार में खड़े मरीज-तीमारदार पंखा न होने से गर्मी से परेशान रहे। तत्पश्चात विधायक ने वार्डों में मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी। मरीजों ने बताया कि कोई विशेष दिक्कत नहीं है। उन्होंने अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्यों की हकीकत जानी। पैथोलाॅजी में चल रहे निर्माण को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंदगी व अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। प्राचार्य डॉ. डीनाथ से पार्किंग का इंतजाम करने व मुख्यद्वार पर सफाई रखने के निर्देश दिए। डिजिटल एक्सरे शुरू कराने के साथ डॉक्टरों को ओपीडी में समय से बैठने को कहा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मीनाक्षी सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद, सर्जन डॉ. विशाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के समय ही गुल हो गई बिजली: सदर विधायक के प्राचार्य कक्ष में पहुंचते ही बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने जनरेटर चलाने के निर्देश दिए, लेकिन जनरेटर नहीं चल सका, इससे उन्हें गर्मी में ही बैठना पड़ा। आधे घंटे बाद बिजली आई। इसके बाद फिर बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article