फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Minister of State's WhatsApp account hacked; money sought from acquaintances.

Lalitpur News: राज्यमंत्री का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे रुपये

Sun, 14 Jun 2026 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Minister of State's WhatsApp account hacked; money sought from acquaintances.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। आरोपी उनकी प्रोफाइल और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर परिचितों व अन्य लोगों को संदेश भेजकर रुपये मांग रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, एसपी के निर्देश पर साइबर पुलिस जांच में जुट गई है।
शनिवार शाम जिले के कई लोगों के व्हाट्सएप पर राज्यमंत्री के नंबर से संदेश पहुंचा। संदेश में लिखा था कि उन्हें एक छोटी-सी मदद चाहिए और 45 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने का अनुरोध किया गया। साथ ही यह भी लिखा गया कि नेटवर्क की समस्या है और एक घंटे में रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के नाम से रुपये मांगने का संदेश मिलने पर लोगों को ठगी की आशंका हुई। कई लोगों ने संबंधित नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद लोगों ने मंत्री के पुत्र चंद्रशेखर पंथ और उनके पीआरओ को जानकारी दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद साइबर पुलिस जांच में जुट गई। राज्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल या रुपये की मांग पर भरोसा न करें और किसी प्रकार का लेनदेन न करें। उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
जालसाजों ने भेजा यह संदेश
साइबर अपराधियों ने मंत्री की प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हुए परिचितों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संदेश भेजे। संदेश में लिखा था, ‘‘मुझे एक छोटी-सी मदद चाहिए थी। क्या अभी 45 हजार रुपये का ऑनलाइन पेमेंट हो सकता है?’’ इसके बाद नेटवर्क समस्या का हवाला देते हुए एक घंटे में रुपये लौटाने की बात कही गई। प्रोफाइल फोटो और नंबर देखकर लोगों को संदेश असली प्रतीत हो सकता था।
---------------------
हैकिंग का तरीका तलाश रही पुलिस
साइबर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपराधियों ने व्हाट्सएप अकाउंट किस प्रकार हैक किया। जांच में सिम स्वैपिंग, क्लोनिंग और सोशल इंजीनियरिंग जैसे संभावित तरीकों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। साइबर सेल आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
------------------------

जनप्रतिनिधियों के नाम पर ठगी का नया तरीका
जानकारों के अनुसार साइबर अपराधियों ने जानबूझकर मंत्री के करीबी लोगों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया, ताकि वे आसानी से भरोसा कर रुपये भेज दें। जिले में जनप्रतिनिधि के नाम पर साइबर ठगी का यह नया तरीका सामने आया है।
-----------------------------
साइबर ठगी से बचने के उपाय
किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई कोड या नंबर डायल न करें।
व्हाट्सएप और सोशल मीडिया खातों में टू-स्टेप वेरिफिकेशन अवश्य सक्रिय रखें।
कोई परिचित या वीआईपी अचानक रुपये मांगे तो पहले फोन कर पुष्टि करें।
संदिग्ध लिंक या अनजान एपीके फाइल डाउनलोड अथवा फॉरवर्ड न करें।
साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर क्राइम पोर्टल का उपयोग करें।
-----------------------
मेरा नंबर हैक कर व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से रुपये मांगने की जानकारी मिली है। लोगों को तत्काल सतर्क कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसपी को निर्देश दिए गए हैं।
— मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed