{"_id":"64626fb8f7f23d3a210c992d","slug":"minister-of-state-has-adopted-the-hospital-see-the-condition-of-community-health-center-mehrauni-lalitpur-news-c-11-1-95780-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राज्यमंत्री का गोद लिया अस्पताल, देखो...सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राज्यमंत्री का गोद लिया अस्पताल, देखो...सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी का हाल
विज्ञापन
सिलावन (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है, क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने इस अस्पताल को गोद ले रखा है। लेकिन, यहां की हालत ऐसी है कि मरीजों और तीमारदारों को पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच रहे मरीज और तीमारदार मुश्किल में हैं। यहां एक ओर एसी पिछले दो साल से खराब पड़े हैं। वाटर कूलर भी बंद हैं। दो हैंडपंप भी महीनों से खराब हैं। गंदगी का अंबार है लेकिन, इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने इस अस्पताल को गोद ले रखा है। पेश है अस्पताल का आंखों देखा हाल...।
दो साल से खराब पड़े एसी
सीएचसी महरौनी में लेबर रूम सहित अन्य जगह पर लगे एसी पिछले दो वर्ष से खराब होने के कारण मरीजों को प्रचंड गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मरीजों का कहना हैं कि स्वास्थ्य केंद्र पर एसी नहीं चलने से गर्मी में हाल बेहाल है।
पानी के लिए पड़ रहा भटकना, हैंडपंप भी खराब
सीएचसी महरौनी में वाटर कूलर खराब पड़े हुए जिसके चलते मरीज व तीमारदार गरम पानी पीने को मजबूर हैं। मरीज बताते हैं कि वाटर कूलर खराब होने के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सीएचसी में लगे दो हैंडपंप भी कई महीनों से खराब पड़े हैं। हैंडपंप सुधर जाते तो सीएचसी में पीने के पानी की समस्या का बहुत हद तक समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
फैली गंदगी, खुले में पड़ा मेडिसन कचरा
सीएचसी में नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह जगह गंदगी फैली हुई है। जिसके चलते अस्पताल में दुर्गंध आती है। इससे मरीजों और नवजात शिशुओं को संक्रमण का खतरा बना रहता है। स्वास्थ्य केंद्र से निकलने वाले कचरे को पीछे खुले में फेंका और यहीं जलाया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। मजबूरन बाहर होटलों पर पानी पीने के लिए जाना पड़ रहा हैं। -रामलाल
यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। गंदगी के चलते अस्पताल में ठहरना मुश्किल होता हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। -पंकज
अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुधरवाने के लिए सीएमओ को निर्देश देंगे। इसके बाद औचक निरीक्षण करेंगे, यदि वहां अव्यवस्थाएं मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।
-मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे, यदि अव्यवस्थाएं मिलती हैं तो उसे सही कराया जाएगा। -
रवि प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी महरौनी