फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Minister of State greeted the workers by bowing his head on the stage

राज्यमंत्री ने मंच पर माथा टेककर किया कार्यकर्ताओं का अभिवादन

Wed, 29 Dec 2021 09:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Minister of State greeted the workers by bowing his head on the stage
मंच पर मत्था टेक्कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सूबे के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ बुधवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने अलग अंदाज में सरकार की योजनाओं को बताने लगे। वहीं, संबोधन खत्म होते ही उन्होंने मंच पर माथा टेकते हुए कहा कि आप लोग खूब तालियां बजाना, मैं सिर झुका कर प्रणाम करता हूं। मंत्री को ऐसा करता देख मौजूद लोग अपनी हंसी रोक नहीं सके।
विज्ञापन

नगर के अजीतापुरा स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए रसोई गैस और सामूहिक विवाह समारोह के सम्मानजनक आयोजन कराकर सभी वर्गों को लाभान्वित किया है। मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष बोर्ड अयोध्या सिंह पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को सर्वसम्मति से देश का पहला प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था पर कांग्रेस की वंशवादी सोच के चलते उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया। भाजपा सिर्फ विकास की राजनीति करती है और अगर मोदी-योगी के विकास कार्य गिनाए जाएं तो कालचक्र भी कम पड़ जाएगा।
विज्ञापन

उधर, राज्यमंत्री ने अपने अलग अंदाज में लोगों को संबोधित किया और अंत में मंच पर माथा टेका तो लोग हंस पड़े।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मनोज राजपूत ने कहा कि भाजपा विभूतियों की पार्टी है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम के लिए अपना राजपाट त्याग दिया था। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क बनने जा रहा है और मैंने सरकार में प्रस्ताव दिया है कि इस पार्क में ललितपुर के युवाओं को रोजगार आरक्षण देकर प्राथमिकता से दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता पार्टी का सेनापति है जिसका योगदान भाजपा के लिए अमूल्य है। मंच संचालन जिला महामंत्री भरत राजपूत और आभार जिलाध्यक्ष दीवान दिग्विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिओम निरंजन,जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीवान दिग्विजय सिंह, निर्वतमान जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश लोधी, जिला मीडिया प्रभारी देवेद्र गुरू श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह संयोजक सम्राट राजा बलराम लोधी,आशीष सैनी एवं भारत राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed