फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Minister accused fighting

मंत्री पुत्रों पर लगाया मारपीट व अपहरण का आरोप

Sat, 18 Jul 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Minister accused fighting
मारपीट के खिलाफ ज्ञापन देने जाते पीड़ित - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द में खेत में खोदाई के दौरान एक युवक को मारपीट कर अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने राज्यमंत्री के पुत्रों पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के ग्राम मसौराखुर्द निवासी राघवेंद्र राजपूत ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के पुत्रों द्वारा उसके खेत से अवैध खनन किया जा रहा था और गांव का आम रास्ता मिटाया जा रहा था। उसके भाई संजय सिंह ने खनन करने से मना किया तो वह लोग उसके भाई को खेत में बंदूक दिखाकर मारपीट करके उठा ले गए। तब से उसका अभी तक कोई पता नहीं चल रहा है। उन व्यक्तियों से भाई की जान को खतरा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर भाई को उक्त लोगों से छुुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रदीप जैन से मिला पीड़ित पक्ष
ग्राम मसौराखुर्द निवासी राघवेंद्र सिंह राजपूत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य से मिलकर मारपीट कर अपहरण करने के मामला से अवगत कराया। पूर्व मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर उचित कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा कोई मामला नहीं है। मौके पर विपक्षियों ने गाड़ियों की तोड़फोड़ की थी, जिसके चलते उनसे कुछ कहासुनी हो गई थी। अपहरण व मारपीट के लगाए आरोप झूठे हैं।
- मनोहरलाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed