{"_id":"65c1344b62ef55b29204aba9","slug":"medical-college-will-soon-get-professor-of-dental-department-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-109904-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज को जल्द मिलेंगे दंत विभाग के प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज को जल्द मिलेंगे दंत विभाग के प्रोफेसर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जल्द ही दंत विभाग को आचार्य व सह आचार्य (प्रोफेसर व सहायक प्रोफेसर) मिलेंगे। सात व आठ फरवरी को कमेटी के समक्ष साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें सफल प्रोफेसरों को मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त किया जाएगा।
महाविद्यालय को सत्र 2024 से शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए मेडिकल काॅलेज प्रशासन एनएमसी के मानकों को पूरा करने की तैयारी कर रहा है। आचार्य व सह आचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। एसआर व जेआर की नियुक्ति हो चुकी है। अब कॉलेज प्रशासन दंत विभाग के लिए आचार्य व सह आचार्यों की नियुक्ति में जुटा है। बीते माह शासन ने दंत विभाग के लिए आचार्य व सह आचार्यों की नियुक्ति के आवेदन मांगे थे, जिसकी परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सफल प्रोफेसरों का चयन करने के लिए साक्षात्कार सात व आठ फरवरी को मुख्यालय लखनऊ में होने हैं। इसमें चिकित्सा महाविद्यालय को एक आचार्य व एक सह आचार्य भी मिल जाएगा। मेडिकल कॉलेज में कुल 53 के सापेक्ष 15 आचार्य व सह आचार्यों की तैनाती हो चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -- --
दंत विभाग के आचार्य व सह आचार्यों के पदों को भरने के लिए लखनऊ में साक्षात्कार लिया जा रहा है। इससे मेडिकल कॉलेज को भी एक आचार्य व एक सह आचार्य मिलेगा। - डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय