{"_id":"66dccb8a4981666e590bec94","slug":"medical-college-wards-will-soon-be-shifted-to-the-new-building-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-120478-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : नए भवन में जल्द शिफ्ट होंगे वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : नए भवन में जल्द शिफ्ट होंगे वार्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के नए भवन में बिजली की समस्या दूर हो गई है। विद्युत विभाग ने कनेक्शन कर दिया है। प्राचार्य ने बताया कि टेस्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही नए भवन में वार्ड शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही पुराने भवन (जिला अस्पताल) की मरम्मत भी ठीक से हो सकेगी।
मेडिकल कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट होने की राह में विद्युत कनेक्शन बाधा बना हुआ था। वार्ड में भर्ती मरीज समस्याओं से जूझ रहे थे। कारण, पुराने भवन जिला अस्पताल में मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में वार्ड में गंदगी व निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। धूल के गुबार उड़ रहे हैं। खुली पड़ी नालियाें से दुर्गंध में खड़े रहना मुश्किल हो रहा है।
अब मेडिकल कॉलेज के नए भवन में बिजली कनेक्शन हो गया है। सभी भवनों में आपूर्ति की जांच की जाएगी। इसके बाद नए भवन को मरीजों व तीमारदार समेत आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खोला जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि नए भवन में वार्ड शिफ्ट होने से मरीजों व तीमारदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -
विद्युत कनेक्शन हो गया है। टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। सोमवार को आपूर्ति नियमित रहने की रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद वार्ड को 300 बेड के नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज