फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical College: The dirt in the toilet is such that patients become unconscious.

मेडिकल कॉलेज : शौचालय में गंदगी ऐसी कि बेहोश हो जाएं मरीज

Thu, 12 Dec 2024 12:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Medical College: The dirt in the toilet is such that patients become unconscious.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। सर्जिकल वार्ड के शौचालय में गंदगी देख वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि इसमें लोग बेहोश हो जाएंगे।
सर्दी में गैलरी में लेटे मरीजों को देख नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य डॉ. डीनाथ से कहा कि इन्हें डेंगू वार्ड में शिफ्ट कराएं। मेडिकल कॉलेज में जीर्णोद्धार कर रही कार्यदायी संस्था और लोक निर्माण विभाग में समन्वय की कमी को देख कड़ी फटकार लगाते हुए अधिशासी अभियंता दीपांकर चौधरी को नोटिस जारी किया। एक सप्ताह तक ललितपुर में ही रुककर अपनी देखरेख में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी दोपहर 1:15 बजे अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। महिला इमरजेंसी वार्ड में प्रसव के लिए आईं महिलाओं से जानकारी लेने के बाद सर्जिकल वार्ड में पहुंचे। शौचालयों में गंदगी देख डीएम ने कहा कि इसमें लोग बेहोश हो जाएंगे। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. डीनाथ से सवाल किया कि क्या इसका उपयोग आप कर सकेंगे। इसके बाद महिला एवं सर्जिकल वार्ड में प्रथम तल पर पहुंचे। कार्य बंद मिला। शौचालय का निर्माण भी अधूरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने द्वितीय तल पर पुरुष वार्ड को देखा, यहां भी शौचालय अधूरा मिला। कार्यदायी संस्था के कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि एक साथ सभी शौचालयों को क्यों तोड़ दिया।
इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों का ब्योरा देखा। मर्ज का विवरण नहीं मिला। उन्होंने सभी मरीजों का विवरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीज भीषण सर्दी में गैलरी में लेटे दिखे। डीएम ने 20 बेड के डेंगू वार्ड का ताला खुलवाकर देखा तो इसमें पांच शौचालय में दो ठीक पाए गए। डीएम ने प्रधानाचार्य से कहा कि इस वार्ड के शौचालय व अन्य व्यवस्थाएं सुधार कर गैलरी में लेटे मरीजों को यहां शिफ्ट कर दें। इस दौरान सीडीओ केके पांडेय, सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. पवन सूद, डॉ. डीके राज, डॉ. चेतनराज व क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।
---
सात दिनों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश : निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंचे। यहां मेडिकल कॉलेज का नक्शा देखा और जीर्णोद्धार के कार्य की प्रगति जानी। शौचालयों का कार्य पूर्ण करने के समय की जानकारी चाही तो कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ठीक से जवाब नहीं दे सके। डीएम ने चेतावनी दी कि आपके परिवार का कोई भर्ती हो, तो कैसे रहेगा। मरीजों की पीड़ा को समझते हुए सात दिन में आवश्यक कार्य व 10 दिन में सभी कार्य पूर्ण करा दिए जाएं।

---
दस दिन में नए भवन में शिफ्ट होंगे दो वार्ड : जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को नए भवन में वार्डों को शिफ्ट करने के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्टाॅफ की कमी है। डीएम ने कहा कि इसी स्टॉफ को लगाया जाए। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो वार्डों को जल्द ही नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। दस दिन में नए भवन में फिजिशियन व सर्जिकल वार्ड को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article