फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical college ready, now recognition needed

Lalitpur News: मेडिकल काॅलेज तैयार, अब मान्यता की दरकार

Mon, 01 Apr 2024 07:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Medical college ready, now recognition needed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) की इमारत बनकर तैयार है। शासन से निर्धारित मानक पूर्ण कर लिए गए हैं। अब मान्यता मिलने की देरी है। नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम के निरीक्षण का इंतजार किया जा रहा है।
सत्र 2024 से मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया भी तेज की गई है। सृजित पद 53 के सापेक्ष अब तक 22 की नियुक्ति हो चुकी है। 15 प्रोफेसरों की और जरूरत है, इसके लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। सीनियर रेजीडेंट में 25 के सापेक्ष 17 व जूनियर रेजीडेंट में 41 के सापेक्ष 40 तैनात हो गए हैं। मशीनरी व उपकरण भी आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मान्यता के लिए निर्धारित मानकों को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। अब छोटी-मोटी चीजें ही शेष हैं, जिन्हें जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो निरीक्षण के बाद जल्द मान्यता मिल जाएगी। मेडिकल काॅलेज को इसी वर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मान्यता के लिए भरवाए जा चुके फॉर्म
मेडिकल कॉलेज प्रशासन यहां तैनात शिक्षक, जूनियर रेजीडेंट व सीनियर रेजीडेंट से आवेदन भरवा चुका है। निरीक्षण टीम के आने पर आवेदनाें को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मान्यता मिलने की उम्मीद है।
---
ये है मेडिकल कॉलेज की स्थिति
चिकित्सा शिक्षक - 22
सीनियर रेजीडेंट - 40
जूनियर रेजीडेंट - 17
---
मान्यता के लिए सभी मानकों को पूर्ण करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एनएमसी की टीम के निरीक्षण के बाद मान्यता मिल जाएगी।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed