फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical college is overcrowded with patients, 65 percent of patients suffering from fever, vomiting and diarrhea are reaching the hospital.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भरमार, बुखार, उल्टी, दस्त के 65 फीसदी मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Sun, 11 Aug 2024 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Medical college is overcrowded with patients, 65 percent of patients suffering from fever, vomiting and diarrhea are reaching the hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितुपर। मौसम में हो रहे परिवर्तन से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भरमार हो गई है। शनिवार को मेडिसिन विभाग की तीन ओपीडी में लगभग 400 मरीज पहुंचे, इनमें 50 फीसदी बुखार के तो 10 फीसदी उल्टी व दस्त के थे। इनमें उल्टी-दस्त के लगभग 10 मरीजों को भर्ती किया गया। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते वार्डों में पलंग फुल चल रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल में पंजीयन से लेकर ओपीडी, जांच कक्ष और वार्ड तक फुल चल रहे हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में 620 मरीज आए थे। जिसमें लगभग 400 मरीज मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आए।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि ओपीडी में बुखार, खांसी, जुकाम व उल्टी, दस्त के मरीजाें की संख्या अधिक आ रही है। प्रतिदिन ओपीडी में लगभग 200 मरीज बुखार से ग्रसित आ रहे हैं। वहीं लगभग रोजाना 40 मरीजों में उल्टी व दस्त के पहुंच रहे हैं। ओपीडी समय में 10 से 20 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैथोलाॅजी में बढ़ गईं डेढ़ गुना जांचें
मेडिकल कॉलेज की पैथोलाॅजी में सामान्य दिनों में बायोकैमेस्ट्री जांचों में लगभग 110 मरीजों की जांच होती थी। इसके साथ ही सभी प्रकार की लगभग डेढ़ से दो हजार जांच होती थीं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर डेढ़ गुना हो गई हैं। शनिवार को पैथोलॉजी में 162 मरीज जांच को पहुंचे। अब लगभग दो से ढाई हजार जांच हो रही हैं। इनमें सीवीसी, टाइफाइड, मलेरिया, केएफटी, एलएफटी जांच अधिक हो रही हैं।
---
इन बातों का रखें ध्यान
- बाहर के तले हुए खाद्य पदार्थ न खाएं।
- पानी को उबाल कर पिएं।
- गीले कपड़े न पहनें।
- बारिश में भीगने से बचाव करें।
- किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed