फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical College: Caesarean delivery stopped due to doctor going on leave, pregnant women are being referred

मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक के अवकाश पर जाने से सीजर प्रसव ठप, रेफर हो रहीं प्रसूताएं

Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Caesarean delivery stopped due to doctor going on leave, pregnant women are being referred
- दस दिन से बंद हैं सीजर प्रसव, प्रतिदिन प्रसूताएं हो रहीं रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं को सीजर प्रसव का संकट बना हुआ है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार चार अप्रैल से सीजर प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। वर्तमान में एक भी सिजेरियन प्रसूता भर्ती नहीं है। हद तो तब हो गई, जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की अनदेखी करते हुए एक साथ दोनों स्त्री रोग विशेषज्ञ को अवकाश दे दिया और वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की है। इससे अस्पताल में सीजर प्रसव की स्थिति में प्रसूताओं को रेफर करना पड़ा।
जनपद में सरकारी अस्पतालों में सीजर प्रसव की इकलौती सुविधा मेडिकल कॉलेज में हैं। यहां पर प्रतिदिन लगभग 300 महिलाएं जांच व उपचार के लिए ओपीडी समय में आती हैं। वहीं प्रसव के लिए भी लगभग 20 प्रसूताएं प्रतिदिन आती हैं। इनमें औसतन दो से तीन महिलाओं के सीजर प्रसव किए जाते हैं। इससे अस्पताल में लगातार भीड़-भाड़ बनी रहती है। लेकिन, अब मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं हो सकी है। यहां पर स्त्री रोग विभाग में महज दो ही विशेषज्ञ तैनात हैं। वर्तमान में बीते एक सप्ताह से दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक अवकाश पर चल रही हैं। इससे सीजर प्रसव पूरी तरह से ठप हो गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसर चार अप्रैल से सीजर प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। लगातार न होने से सर्जीकल वार्ड में एक भी सिजेरियन प्रसूता भर्ती नहीं है। वर्तमान में सर्जीकल वार्ड में ताला लटक रहा है। सीजर की स्थिति में प्रसूताओं को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक नजर
महिला वार्ड में कुल बेड-60
प्रतिदिन ओपीडी-300 से 350 तक
विशेषज्ञ डॉक्टर-02
प्रतिदिन आने वाली करीब प्रसूताएं-20
प्रतिदिन सीजर प्रसव की संख्या-2 से 3 तक
00000000000000000

मरीजाें की अनदेखी कर दोनों चिकित्सक को दे दिया अवकाश
मेडिकल कॉलेज में सीजर प्रसव की इकलौती सुविधा है। इसके बाद भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने प्रसूताओं की अनदेखी करते हुए एक साथ दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों का अवकाश दे दिया। इससे सीजर प्रसव की सुविधाएं ठप हो गई। हैरत की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन ने दोनों चिकित्सकों को अवकाश देने के दस दिन बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की। इससे जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में कार्यरत दोनों चिकित्सक अवकाश पर हैं। इनमें एक की मां की तबीयत खराब हो गई थी, तो वहीं, दूसरी चिकित्सक के बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। बुधवार से सीजर प्रसव की सुविधा शुरु हो जाएगी। - डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed