{"_id":"5e5979b58ebc3ef3fe62294b","slug":"medical-board-will-verify-medical-evidence-lalitpur-news-jhs161307216","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सीय साक्ष्यों का सत्यापन करेगा मेडिकल बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सीय साक्ष्यों का सत्यापन करेगा मेडिकल बोर्ड
विज्ञापन
ललितपुर। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में प्रतिभाग कर रहे अध्यापक और अध्यापिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए असाध्य रोगों से संबंधित साक्ष्यों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तर पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। बीएसए का कहना है कि अनुपस्थित होने की स्थिति में ऐसे शिक्षक और शिक्षिकाओं के चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस समय अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बीते दिनों ब्लाकवार शिक्षक और शिक्षिकाओं ने गैर जनपद जाने के लिए काउंसलिंग में भाग लिया था। इस दौरान कई शिक्षक और शिक्षिकाओं ने असाध्य/ गंभीर रोग होने के दस्तावेज पेश किए थे। जिनकी सत्यता जांचने के लिए अब मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। इसमें फिजीशियन डॉ. अमित चतुर्वेदी, आथों सर्जन डॉ. एम सी गुप्ता और ईएनटी सर्जन डॉ. राकेश दत्त को शामिल किया गया है।
मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस के बासवानी ने बीएसए को लिखे पत्र में कहा है कि जिन 23 शिक्षकों की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है। वे शिक्षक व शिक्षिकाएं दो से छह मार्च तक जिला चिकित्सालय पुरुष में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मेडिकल बोर्ड के समक्ष बीमारी से संबंधित मूल साक्ष्यों सहित उपस्थित होने के लिए आदेशित करें।
विज्ञापन
उधर, बीएसए रामप्रवेश ने खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि जिन अध्यापक और अध्यापिकाओं द्वारा अन्य किसी जनपद से मुख्य चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रस्तुत किया है, उन्हें मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना है। उन्होंने मूल चिकित्सीय साक्ष्यों सहित निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने के लिए कहा है।