फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   matter raised of salery blocked

प्रधानाध्यापकों की वेतन अवरूद्घ करने का उठाया मामला

Fri, 17 Jul 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
matter raised of salery blocked
बीएसए से मुलाकात करते शिक्षक संघ के नेता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की वेतन रोके जाने का मामला उठाया। बीएसए ने कहा कि जिनका विवरण खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करा दिया गया है, उनका वेतन नहीं रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक ऑफलाइन अवकाश ले सकते हैं।
विज्ञापन

बीएसए रामप्रवेश ने बताया कि जिनकी धनराशि के चेक जमा नहीं किए हैं, वह अविलंब पैसा जमा कर दें। पुस्तकों के उठान मामले में बताया कि अध्यापक अपने पुस्तक उठान के बिल प्रस्तुत करते हैं तो उनका भुगतान विभाग से किया जाएगा। अध्यापक पुस्तक उठान से संबंधित बिल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करें, जिससे उनका भुगतान कराया जा सके। मानव संपदा साइट में तकनीकी व्यवधान होने के कारण यदि साइट नहीं खुलती है और अध्यापक को आवश्यक अवकाश लेना है तो वह खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से ऑफलाइन अवकाश ले सकता है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक से ही विद्यालयों का संचालन कराने की मांग की गई। विभाग के पास यह पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है कि किस विद्यालय में किस मद की कितनी धनराशि भेजी गई, साथ ही अध्यापक द्वारा जब उपभोग प्रमाण पत्र जमा कर दिया जाता है तो यह भी संज्ञान में रहता है कि किस मद की कितनी धनराशि व्यय हो गई और कितनी धनराशि अवशेष है। इस तरह का विवरण जनपद स्तर से विद्यालयवार सूची बनाकर प्रेषित किया जाए, जिससे कि विद्यालय में कितना बकाया है? उसकी स्पष्ट जानकारी हो सके। विगत वर्ष की द्वितीय किस्त की धनराशि जब तक नहीं आ जाती है, तब तक यूनिफार्म नहीं बंटवायी जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर की जांच के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 20 तारीख तक जांच पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, संघर्ष समिति के जनपद अध्यक्ष संतोष रजक व संघर्ष समिति जनपदीय मंत्री हेमंत तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed