फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mask donated to palika workers

अध्यक्ष पति ने नपा कर्मियों को वितरित किए मास्क

Fri, 27 Mar 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
mask donated to palika workers
गर पालिका कर्मचारियों को मास्क बांटते समाजसेवी घनश्याम साहू और अधिशासी अधिकारी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष के पति नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में कर्मचारियों को मास्क वितरित किए। अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद लॉकडाउन होने के कारण पालिका द्वारा आर्डर किए गए मास्क की उपलब्धता नहीं हो सकी हैं। पालिका अध्यक्ष रजनी साहू के पति घनश्याम साहू ने समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को मास्क वितरित करते हुए उन्हें बचाव एवं सावधानी हेतु जागरूक किया। नगर वासियों से कॉरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने समस्त वार्डों में प्रतिदिन कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फागिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सभासदगण, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, जितेंद्र तिवारी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार, स्वास्थ्य लिपिक अमित पाराशर, संजय कुमार हेड स्वास्थ्य नायक, शमीम खान, अमित कुमार, अजय कुमार एवं समस्त वार्ड स्वास्थ्य नायक आदि उपस्थित रहे। उधर, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री मंजीत करोसिया ने सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे पालिका के सफाई कर्मचारियों को मास्क और दस्ताने वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed