{"_id":"66492c32890b8a6e5a01a174","slug":"masaura-feeder-remained-stalled-for-ten-hours-population-of-thirty-thousand-remained-in-distress-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-114874-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दस घंटे ठप रहा मसौरा फीडर, बेहाल रही तीस हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दस घंटे ठप रहा मसौरा फीडर, बेहाल रही तीस हजार की आबादी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गर्मी चरम पर है। घर-घर पंखा, कूलर और एसी चलने से बिजली की खपत बढ़ते ही व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। हर दस-बीस मिनट पर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी है। कई बार तो दिनभर गायब रह रही है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के बायपास बिजलीघर का मसौरा फीडर शुक्रवार सुबह 11 बजे से रात दस बजे तक ठप रहा। इससे करीब 30 हजार लोगों का दिन काटना मुश्किल रहा। गर्मी में हर कोई पसीने से तरबतर नजर आया।
बायपास बिजलीघर के मसौरा फीडर से लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन ले रखा है। यह फीडर बायपास से मसौरा होते हुए मिर्चवारा तक के गांवों में विद्युत सप्लाई करता है। लेकिन, बीते दिन तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह 11 बजे गुल बिजली रात लगभग दस बजे चालू हुई। दोपहर में बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे। घरों में कूलर व पंखा न चलने से भीषण गर्मी की समस्या से जूझना पड़ा। शाम को भी राहत नहीं मिली। उप खंड अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि तार टूटने से दिक्कत हुई थी। लाइन सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।