फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Masaura barrier and overbridge will be illuminated with lights

Lalitpur News: मसौरा बैरियर और ओवरब्रिज लाइट से होगा जगमग

Mon, 24 Mar 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Masaura barrier and overbridge will be illuminated with lights

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर मसौरा बैरियर और पास में बने ओवरब्रिज के दोनों ओर के सर्विस रोड रोशनी से जगमग होंगे। यहां स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। हाईवे के डिवाइडर और सर्विस रोड के किनारे स्ट्रीट लाइट के खंभों के लिए पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

जनपद की सीमा से होकर देश का सबसे लंबा नेशनल हाईवे गुजरा है। यह हाईवे झांसी से सागर की ओर जाता है। जिले की सीमा में करीब 90 किलोमीटर पड़ता है। झांसी से गोविंद सागर बांध तक के हाईवे की देखरेख का जिम्मा नेशनल हाईवे प्राधिकरण झांसी और गोविंद सागर बांध से सागर तक का नेशनल हाईवे प्राधिकरण सागर पर है।
विज्ञापन




झांसी-सागर नेशनल हाईवे पर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर मसौरा बैरियर है, यहां बने ले वाई पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक खड़े होते हैं। लेकिन, यहां स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी थीं। रात में यहां अंधेरा रहता है। मसौरा बैरियर के पास ही हाईवे पर महरौनी से आने वाले वाहनों के लिए ओवरब्रिज बना है। उक्त ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड बना है। सर्विस रोड पर रात के समय रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मसौरा बैरियर पर हाईवे के बीच बने डिवाइडर व ओवरब्रिज के पास की दोनों सर्विस रोड के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लग जाएंगी। रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को सहूलियत रहेगी।



------ -

ललितपुर से सागर तक प्रस्तावित है 26 अंडरपास



झांसी-सागर हाईवे पर स्थित तिराहों और चौराहों पर होने वाले हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से ललितपुर से सागर तक 26 अंडरपास प्रस्तावित हैं। दो अंडरपास गऊशाला-ग्राम घटवार के पास और नाराहट क्षेत्र में ग्राम बेटना के पास बनना है। दोनों का निर्माण प्रगति पर है। अंडरपास के दोनों ओर 300-300 मीटर लंबाई के सर्विस रोड भी बनाए जाएंगे।


--------



10 ब्लैक स्पॉट हैं चिह्नित

हाईवे बनने के बाद जब वाहनों का संचालन शुरू हुआ तो आए दिन हादसे से लोगों की जान जाने लगी। जनपद की सीमा के अंदर हाईवे पर कई स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया और हादसे रोकने के उपाय किए गए। झरर घाट से लेकर एमपी बॉर्डर तक 10 ब्लैक स्पॉट हैं, जिसमें मसौरा बैरियर, कैलगुवां चौराहा हाईवे, ललितपुर-झांसी बाईपास चंदेरा के पास, घटवार तिराहा हाईवे पर, रामनगर बाईपास, टेटा-जमालपुर दरगाह के पास, तेरई फाटक, बंगरिया स्टैंड हाईवे पर, अमझरा घाटी, गौना हाईवे पर नाराहट तिराहा ब्लैक स्पॉट में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed