फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Martyrs' Festival concludes with a poetry conference

Lalitpur News: कवि सम्मेलन के साथ शहीद महोत्सव का समापन

Thu, 01 Jan 2026 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Martyrs' Festival concludes with a poetry conference
तालबेहट। अमर शहीद अनुराग रावत की स्मृति में आयोजित 21वें शहीद महोत्सव का समापन मंगलवार देर रात कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। देशभक्ति, शृंगार और हास्य-व्यंग्य से भरपूर कवि सम्मेलन को सुनने के लिए सर्द रात में श्रोता मौजूद रहें।
विज्ञापन

सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ, कार्यक्रम अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायक रामरतन कुशवाहा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रयागराज से आई कवयित्री प्रीति पांडेय ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। युवा कवि रोहित झन्नाट ने हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इसके बाद धौलपुर से आए कवि मोहित सक्सेना ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता के माध्यम से पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर तीखे व्यंग्य प्रहार किए। कवि लटूरी लट्ठ ने अपनी हास्य रचनाओं से खूब ठहाके लगवाए। कवि सम्मेलन का संचालन देवास से आए कवि शशिकांत यादव ‘शशि’ ने अपनी सशक्त व्यंग्य रचनाओं से किया। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद अनुराग रावत के परिजनों सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। साथ ही दो दिवसीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed