फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Married the victim to escape a rape case, now thrown out of the house for dowry

Lalitpur News: दुष्कर्म के केस से बचने के लिए पीड़िता से रचाई शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला

Wed, 05 Nov 2025 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Married the victim to escape a rape case, now thrown out of the house for dowry
पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका एक युवक जेल से बाहर आने के बाद पीडि़ता को झांसे में लेकर शादी कर बैठा। शादी के कुछ महीनों बाद ही उसने दहेज की मांग पूरी न होने पर युवती और उसकी बच्ची को ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल को उसने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त युवक जेल चला गया था, लेकिन 14 जुलाई को जेल से छूटने के बाद उसने युवती को बहला-फुसलाकर कोर्ट में इकरारनामा कर शादी कर ली थी। उसने युवती की बच्ची को भी अपना लिया था।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 31 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे उसका पति, सास और दो देवर घर आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमे में उनका दो लाख रुपये खर्च हो गया है और कहा कि मायके से दहेज में यह रकम लाने पर ही उसे व बच्ची को रखेंगे। विरोध करने पर उन्होंने पिटाई की और दोनों को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि अब उसके पास न रहने की जगह है, न खाने का सहारा। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
प्रेम विवाह के बाद शुरू हुई ब्लैकमेलिंग की कहानी

कोतवाली सदर क्षेत्र की एक युवती ने वर्ष 2017 में एक अन्य समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद युवक के ताऊ के बेटे का उनके घर आना-जाना था। उसी दौरान उसने एक दिन युवती की नहाते समय अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच युवती के पति ने उसे तलाक दे दिया। आरोपी युवक लगातार शादी का भरोसा देता रहा, पर जब युवती गर्भवती हुई और उसने विवाह का दबाव बनाया, तो उसने इंकार कर दिया। इस पर युवती ने 15 अप्रैल को युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने युवती को फिर झांसे में लेकर कोर्ट में इकरारनामा कर शादी कर ली, लेकिन तीन माह बाद ही उसने भी युवती और उसकी बच्ची को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed