फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Markets decorated for Karwa Chauth, women busy shopping

Lalitpur News: करवाचौथ का बाजार सजा, महिलाएं खरीदारी में जुटीं

Thu, 09 Oct 2025 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Karwa Chauth, women busy shopping
ललितपुर। करवाचौथ का पर्व दस अक्तूबर को है। करवा की सामग्री का बाजार सज गया है। खरीदारी के लिए भीड़ लग रही है। सोने-चांदी के आभूषणों व साड़ी की दुकानों पर खरीदारी खूब हो रही है। जबकि, ब्यूटी पार्लर पर पहले से ही बुकिंग फुल चल रही है।
विज्ञापन

महिलाएं दिनभर व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी। मुख्य घंटाघर पर बाजार सज गया है। महिलाएं पतियों के साथ व्रत पूजन की सामग्री की खरीदारी करती रहीं। साड़ी की दुकानों पर भी भीड़ रही। महिलाएं पूजन के लिए तरह तरह की फैंसी साड़ियां खरीदती नजर आईं।
विज्ञापन

चूड़ी बाजार भी शृंगार के सामान से सज गए हैं। ज्वेलरी, चूड़ी और कपड़ों की दुकानों और ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ लगी है। घंटाघर स्थित करवाचौथ बाजार, साड़ी लाइन बाजार, कटरा बाजार स्थित चूड़ी लाइन, आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं द्वारा खूब खरीदारी की गई। बाजारों में भीड़ बढ़ने से व्यापारी भी खासे उत्साहित दिखे। महिलाएं मेंहदी लगाने के लिए उत्साहित रहीं। दुकानदारों का कहना है कि करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने एक सप्ताह पहले से ही खरीदारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
स्वर्णकारों ने भी कीं तैयारियां

महिलाओं की पसंद और चलन को देखते हुए स्वर्णकारों ने भी नई फैशन की डिजाइनों के आभूषण मंगाए हैं। बाजार में पायल एवं बिच्छूड़ी, डिजाइनर चेन, डिजाइनर अंगूठी आदि आभूषण महिलाओं की खासी पसंद बने हुए हैं।

--------------
ब्यूटीशियन की एडवांस बुकिंग

करवाचौथ को लेकर ब्यूटीशियन की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मेहंदी लगवाने, हेयर कटिंग, मेनीक्योर, पैडिक्योर करवाने और अन्य शृंगार करने, सजने-संवरने के लिए ब्यूटीशियन की बुकिंग पहले से ही कर ली गई है। पहला करवाचौथ मनाने वाली दुल्हनों की ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग कर ली गई है। ब्यूटीशियन ने बताया कि करवाचौथ स्पेशल सिल्वर का विशेष पैकेज 1200 रुपये का दिया गया है। गोल्ड पैकेज 3400 रुपये का है, इसमें फेसियल गाेल्ड साइन, मेनीक्योर व पैडीक्योर अलग से किया जाता है, बाकी सिल्वर के अनुसार ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed