फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   many acres of crops ruined due to rain and strong winds for three days in Lalitpur

आसमान से बरस रही आफत: ललितपुर में कई एकड़ फसल बर्बाद, खेत में खराब हुई उड़द को देख फूट-फूटकर रोया किसान

Thu, 15 Sep 2022 02:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Sep 2022 02:10 PM IST
सार

भारी बारिश के कारण खेतों में कटाई और मड़ाई के लिए पड़ी उड़द और मूंग की फसल सड़ जाने से किसान परेशान हैं। वहीं क्षेत्र के विजरौठा गांव स्थित खेत में पानी भरने से बर्बाद हुई फसल को देख किसान खराब फसल पर सिर पटकते हुए बिलख पड़ा।

विज्ञापन
many acres of crops ruined due to rain and strong winds for three days in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिले में तीन दिनों से तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश से खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में कटाई और मड़ाई के लिए पड़ी उड़द और मूंग की फसल सड़ जाने से किसान परेशान हैं। गुरुवार को तालबेहट तहसील क्षेत्र के विजरौठा गांव स्थित खेत में पानी भरने से बर्बाद हुई फसल को देख किसान खराब फसल पर सिर पटकते हुए बिलख पड़ा कि अब वह क्या करेगा। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे ढांढस बधाते हुए शांत कराया।

विज्ञापन


तालबेहट तहसील क्षेत्र के गांव पठा के मजरा विजरौठा निवासी राजाराम अहिरवार (29) ने अपने ढाई एकड़ खेत में उड़द बोया था। उसने बताया कि मंगलवार को फसल काटना शुरू किया तो मामूली बारिश होने लगी। इस वजह से उसने कटान रोक दी, जो फसल कट चुकी थी वह भी खेत में रहने थी लेकिन दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का पानी खेत में भर गया जिससे उसकी तैयार फसल सड़ने लगी।  गुरुवार को उसने फसल को देखा तो उसके होश उड़ गए। वह कभी खेत को देखता को कभी आसमान को निहारता हुआ रोने लगा।

विज्ञापन

राजाराम ने बताया कि उसने घर से पैसा लेकर किसी तरह उड़द बोया था उम्मीद थी कि इस बार अच्छी फसल होगी लेकिन कुदरत ने बर्बाद कर दिया। उसने कहा कि तीन सालों से उसकी खरीफ की फसल बर्बाद हो रही है। सरकार ने मदद न की तो उसे रबी की फसल के लिए किसी से कर्जा लेना होगा। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चों का भरण पोषण खेती से ही करता है। फसल बर्बाद होने से अब वह कैसे गुजारा करेगा इसकी उसे चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed