फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   manisha jain selected miss bundelkhand

मिस बुंदेलखंड चुनी गई ललितपुर की मनीषा जैन

Wed, 03 Mar 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
manisha jain selected miss bundelkhand
मनीषा जैन - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। हाल ही में झांसी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल समारोह के दौरान आयोजित मिस बुंदेलखंड कार्यक्रम में ललितपुर के कुम्हेड़ी ग्राम की बेटी मनीषा उर्फ सुमि जैन मिस बुंदेलखंड चुनी गई हैं। माता-पिता पर आधारित कविता सुनाकर उन्होंने जज एवं जनता की आंखें नम कर दीं। मुंबई से आए कलाकारों ने भी मनीषा जैन को सम्मानित करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

ललितपुर निवासी मनीषा उर्फ सुमी पुत्री अरविंद कुमार जैन सिघई बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने माइक्रो बायोलॉजी से बीएससी की है। वह राज्य स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता में जिला स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। निबंध लेखन, कविता, गायन और चित्रकला में उनकी गहरी दिलचस्पी है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता, पिता और गुरुजनों को दिया है। मिस बुंदेलखंड चुनी गईं मनीषा जैन ने फोन पर बताया कि अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि वह कुछ ऐसा करना चाहती हैं जिससे जनपद का नाम देश- विदेश में रोशन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed