{"_id":"58d969c74f1c1b4e7763e69a","slug":"mandi-will-be-closed-even-after-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी बंद फिर भी होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी बंद फिर भी होगी खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
मंडी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च क्लोजिंग के कारण आय व्यय का ब्यौरा बनाने में व्यस्त व्यापारियों ने गल्ला मंडी में अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। ऐसे में किसान संगठनों की मांग पर जिलाधिकारी ने सचिव 31 मार्च तक मंडी खोलने के निर्देश दिए हैं। सचिव अपनी देखरेख में किसानों का अनाज बिकवाएंगे।
गल्ला मंडी में 465 कच्चे व पक्के आढ़तियों की दुकानें हैं। आजकल जब नई फसल आ चुकी है और मंडी में किसान अनाज लेकर पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष अच्छी फसल होने का आकलन भी किया जा रहा है। जिसके चलते शुरुआती दिनों में ही रोजाना करीब 16 से 18 हजार क्विंटल जिंस की आवक मंडी में हो रही है। लेकिन वर्तमान में मार्च क्लोजिंग के चलते साल भर का आय-व्यय का लेखा जोखा तैयार करने में व्यस्त होने के कारण मंडी व्यापारियों द्वारा 26 मार्च से 2 अप्रैल तक के लिए अघोषित रूप से मंडी बंद कर रखी है।
किसानों की आर्थिक समस्या को देखते हुए किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मांग पर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने मंडी सचिव को मंडी खुलवाने को निर्देशित किया गया है। जिस पर मंडी सचिव ने व्यापारियों से वार्ता कर मंडी पहुंचने वाले किसानों से जिंस की खरीद की रणनीति तैयार की है। मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गल्ला मंडी पूर्व की भांति 31 मार्च तक खुली रहेगी और किसानों द्वारा मंडी लाई गई जिंस का उचित मूल्य दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
मसूर 4200, चना 5600 रुपए प्रति क्विंटल बिका
गल्ला मंडी में हर रोज करीब 15 से 20 हजार क्विंटल जिंस की आवक हो रही है। लेकिन सोमवार को व्यापारियों के बंद का असर साफ दिखाई दिया। कुछ व्यापारियों द्वारा व्यापारी जारी रखा गया, जिसके चलते सोमवार को काफी आवक रही। सोमवार को मसूर 4200 रुपए प्रति क्विंटल, मटर 2400 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं 1470 रुपए प्रति क्विंटल, चना 5500-5600 रुपए प्रति क्विंटल और जवा 1300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका।