फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mandi tax protest open

मंडी शुक्ल को लेकर कानपुर में बैठक, आज से खुलेगी गल्ला मंडी

Mon, 28 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
mandi tax protest open
कानपुर की बैठक में मौजूद जिले के व्यापारी नेता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कानपुर में आयोजित बैठक में गल्ला मंडी शुल्क की असमानता एवं अन्य व्यापारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर के व्यापारी जुटे। जिसमें ललितपुर से जिला उद्योग व्यापार मंडल एवं गल्ला व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में शासन स्तर से व्यापारियों की मांगों के उचित निस्तारण के आश्वासन मिलने पर छह दिन से जारी हड़ताल खत्म करते हुए सोमवार से गल्ला मंडी खोले जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि व्यापारी हित में एक सप्ताह में कोई ठोस पहल नहीं होने पर व्यापारी एक अक्तूबर से क्रमबद्घ तरीके से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में कानपुर में प्रदेश भर के व्यापार मंडल के व्यापारी नेताओं की बैठक बुलाई गई। जिसमें बताया गया कि व्यापारियों की समस्या को लेकर कोई भी निर्णय लेने के लिए शासन स्तर से तीन दिन का समय मांगा गया है। संगठन ने निर्णय लिया कि सोमवार से गल्ला मंडियां खोली जाएंगी और यदि व्यापारियों की समस्या पर शासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई तो एक अक्तूबर से रणनीति बनाकर क्रम बद्घ तरीके से आंदोलन किया जाएगा। कानपुर की बैठक में जिले से प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, अनिल जैन अंचल, गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, राजेंद्र जैन विद्यासागर शामिल हुए।
विज्ञापन

------
हड़ताल के कारण आठ दिनों से गल्ला व्यापार ठप पड़ा था
गल्ला मंडी के भीतर व्यापारियों से मंडी शुल्क वसूलने और मंडी के बाहर व्यापार करने वालों को मंडी शुल्क नहीं लेने के शासन के निर्णय से असंतुष्ट गल्ला व्यापारियों द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के समर्थन मिलने पर बीते 21 सितंबर से 26 सितंबर तक हड़ताल की गई और गल्ला मंडी पूर्ण रुप से बंद रखकर वाहन जुलूस, ज्ञापन देकर व अन्य तरीकों से अपना विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही शासन से मंडी शुल्क की असमानता को खत्म करने की मांग करते हुए मंडी के भीतर भी व्यापारियों को राहत देने की मांग की गई। हड़ताल होने के चलते लगातार आठ दिनों से गल्ला व्यापार ठप पड़ा हुआ था। किसान परेशान हो रहे थे और उड़द की कटाई होने से फसल की पैदावार भी किसानों के घरों पर रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक रविवार को कानपुर में आयोजित की गई, जिसमें फिलहाल शासन स्तर से मिले आश्वासन और किसानों की परेशानी को देखते हुए सोमवार से गल्ला मंडी खोलने का निर्णय लिया गया है। यदि शासन द्वारा व्यापारी हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो संगठन द्वारा एक अक्टूबर से रणनीति बनाकर क्रमबद्घ तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
अशोक जैन अनौरा, अध्यक्ष गल्ला व्यापार संघ, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed