फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mandi secretary 's salary withheld

मंडी सचिव का वेतन रोका

Sat, 05 Sep 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीएम ने संबंधित विभागों की राजस्व वसूली के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग के लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर संबंधित अधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन न होने के कारण राजस्व कम प्राप्त होना बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद में लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पर अधिकारियों व कर्मचारियों के राजस्व वसूली के संबंध में लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो उस अनुपात में वसूली नहीं करते हैं उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव ललितपुर और महरौनी के बैठक में अनुपस्थित होने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्त देयों की वसूली अगले माह तक शत प्रतिशत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed